ePaper

AUS vs PAK: डेविड वॉर्नर और मिशेल मार्श की जोड़ी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, जानें डिटेल्स

Updated at : 20 Oct 2023 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
AUS vs PAK: डेविड वॉर्नर और मिशेल मार्श की जोड़ी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, जानें डिटेल्स

Bengaluru: Australian batters Mitchell Marsh and David Warner run between the wickets during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between Pakistan and Australia, at M. Chinnaswamy Stadium in Bengaluru, Friday, Oct. 20, 2023. (PTI Photo/Shailendra Bhojak)(PTI10_20_2023_000098B)

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले में कई रिकॉर्ड्स बनें. दोनों सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और मिशेल मार्श ने शतक जड़ा है. दोनों ने 200 से अधिक रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी ने भी कइ रिकॉर्ड्स तोड़े. यहां देखें पूरी लिस्ट.

विज्ञापन
undefined

ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी मिशेल मार्श और डेविड वॉर्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में ओपनर जोड़ी के रूप में कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए. वनडे वर्ल्ड कप में यह ऑस्ट्रेलिया की किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है.

undefined

वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप

284 – डेविड वार्नर और ट्रैविस हेड बनाम पाकिस्तान, एडिलेड, 2017

269 – डेविड वार्नर और ट्रैविस हेड बनाम इंग्लैंड, मेलबर्न, 2022

259 – डेविड वार्नर और मिशेल मार्श बनाम पाकिस्तान, बेंगलुरु, 2023

258* – डेविड वार्नर और आरोन फिंच बनाम भारत, मुंबई, 2020

246 – एरोन फिंच और शॉन मार्श बनाम स्कॉटलैंड, एडिनबर्ग, 2013

undefined

विश्व कप में सबसे बड़ी साझेदारी (कोई भी विकेट के लिए)

372 – क्रिस गेल और मार्लोन सैमुअल्स (वेस्टइंडीज) बनाम जिम्बाब्वे, कैनबरा, 2015

318 – सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ (भारत) बनाम श्रीलंका, टॉनटन, 1999

282 – तिलकरत्ने दिलशान और उपुल थरंगा (श्रीलंका) बनाम जिम्बाब्वे, पल्लेकेले, 2011

273* – डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड) बनाम इंग्लैंड, अहमदाबाद, 2023

260 – डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) बनाम अफगानिस्तान, पर्थ, 2015

259 – मिशेल मार्श और डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) बनाम पाकिस्तान, बेंगलुरु, 2023

वार्नर और मार्श के बीच 259 रन, 2011 में जिम्बाब्वे के खिलाफ दिलशान और थरंगा के बीच 282 रन के बाद विश्व कप इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है.

undefined

जब दोनों सलामी बल्लेबाजों ने विश्व कप में जड़ा शतक

उपुल थरंगा और तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) बनाम जिम्बाब्वे, पल्लेकेले, 2011

उपुल थरंगा और तिलकरत्ने दिलशान (एसएल) बनाम इंग्लैंड, कोलंबो (आरपीएस), 2011.

रोहित शर्मा और केएल राहुल (भारत) बनाम श्रीलंका, लीड्स, 2019.

डेविड वॉर्नर और मिशेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया) बनाम पाकिसतान, बेंगलुरु, 2023.

undefined

अपने जन्मदिन पर वनडे शतक बनाने वाले खिलाड़ी

140* – टॉम लैथम बनाम नदरलैंड, हैमिल्टन, 2022 (30वां जन्मदिन)

134 – सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया, शारजाह, 1998 (25वां जन्मदिन)

131* – रॉस टेलर बनाम पाकिस्तान, पल्लेकेले, 2011 (27वां जन्मदिन)

130 – सनथ जयसूर्या बनाम बांग्लादेश, कराची, 2008 (39वां जन्मदिन)

100* – विनोद कांबली बनाम इंग्लैंड, जयपुर 1993 (21वां जन्मदिन)

101* – मिचेल मार्श बनाम पाकिस्तान, बेंगलुरु, 2023 (32वां जन्मदिन)

*2011 में पल्लेकेले में पाकिस्तान के खिलाफ रॉस टेलर की 131* रन की पारी के बाद मार्श अपने जन्मदिन पर विश्व कप में शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं.

undefined

विश्व कप में सर्वाधिक शतक

7 – रोहित शर्मा

6 – सचिन तेंदुलकर

5 – रिकी पोंटिंग

5- कुमार संगकारा

5 – डेविड वार्नर

undefined

एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा वनडे शतक

4 – विराट कोहली बनाम वेस्टइंडीज (2017-18)

4* – डेविड वार्नर बनाम पाकिस्तान (2017-2023)

undefined

डेविड वॉर्नर का पाकिस्तान के खिलाफ हालिया वनडे स्कोर

130 (119 गेंद), सिडनी, 2017

179 (128 गेंद), एडिलेड, 2017

107 (111 गेंद), टुनटन, CWC 2019

100* (85 गेंद), बेंगलुरु, 2023

undefined

वनडे में सर्वाधिक 150 से अधिक स्कोर

8 – रोहित शर्मा

7 – डेविड वार्नर

5 – सचिन तेंदुलकर

5 – क्रिस गेल

5- विराट कोहली

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola