47 वां जन्मदिन नहीं मनायेंगे तेंदुलकर, जाने क्यों ?
Author : PankajKumar Pathak Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Apr 2020 7:52 PM
दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभा रहे लोगों के सम्मान में इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है. वह शुक्रवार को 47 साल के हो जाएंगे.
नयी दिल्ली : दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभा रहे लोगों के सम्मान में इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है. वह शुक्रवार को 47 साल के हो जाएंगे.
इस खिलाड़ी के करीबी सूत्र ने बुधवार को पीटीआई से कहा, ‘‘सचिन ने फैसला किया कि यह जश्न मनाने का समय नहीं है. उनका मानना है कि इस महामारी से लड़ने में अग्रणी भूमिका निभा रहे चिकित्सकों, नर्सों, चिकित्सा सहायकों, पुलिसकर्मियों, सैनिकों का आभार व्यक्त करने का यह सर्वश्रेष्ठ तरीका हो सकता है. ”
तेंदुलकर पहले ही इस महामारी से लड़ने के लिये 50 लाख रुपये का योगदान कर चुके हैं. वह अन्य तरह के कई राहत कार्यों से भी जुड़े हुए हैं. सूत्रों ने कहा, ‘‘वह हमेशा इस बारे में बात करने पर असहज हो जाते हैं. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By PankajKumar Pathak
Senior Journalist having more than 10 years of experience in print and digital journalism.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










