Champions Trophy: बारिश में धुला ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान मैच, कंगारुओं की सेमीफाइनल में एंट्री, अफगानिस्तान के पास आखिरी उम्मीद!

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Champions Trophy

Champions Trophy: ऑस्ट्रेलियाई टीम चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान का मैच बारिश के कारण धुल गया. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 274 रनों का टारगेट दिया था. आस्ट्रेलिया ने 12.5 ओवर में एक विकेट पर 109 रन बना लिये थे.

विज्ञापन

Champions Trophy: चैम्पियंस ट्रॉफी के ग्रुप बी का ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान के बीच खेला गया अहम मुकाबला शुक्रवार (28 फरवरी) को बारिश के कारण रद्द कर दिया गया. मैच रद्द होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. मैच उस समय बारिश के कारण रोकना पड़ा जब 274 रन के लक्ष्य के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 12.5 ओवर में एक विकेट पर 109 रन बना लिये थे. बारिश के कारण पिच पर कई जगह पानी भर गया था. इसके बाद अंपायरों ने मैदान के मुआयने के बाद मैच को रद्द करने का फैसला किया. मैच पूरा करने के कटऑफ समय से एक घंटा पहले बारिश आ गई थी .

सेमीफाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया की टीम के पास चार अंक है. उनसे सेमीफाइनल में जगह बना ली है. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी रावलपिंडी में उसका पिछला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. जिस समय बारिश शुरू हुई उस समय ट्रेविस हेड 40 गेंद में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 59 रन बनाकर खेल रहे थे. वहीं दूसरे छोर पर कप्तान स्टीव स्मिथ ने 22 गेंद में 19 रन पर खेल रहे थे.

अफगानिस्तान के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका!

सेमीफाइनल में पहुंचने की अफगानिस्तान उम्मीद पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. उसे इसके लिए दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के मैच के नतीजे का इंतजार करना होगा. अगर दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड से मैच जीतता है तो ग्रुप में शीर्ष पर रहेगा. इंग्लैंड के जीतने पर दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के तीन-तीन अंक होंगे जिससे बात नेट रन रेट पर आ जायेगी. अफगानिस्तान का नेट रन रेट अभी माइनस 0.99 है और वह तभी बाहर होने से बच सकता है जब दक्षिण अफ्रीका 200 रन से अधिक के अंतर से हार जाये.

ग्रुप बी में किस टीम के पास कितने स्कोर

चैम्पियंस ट्रॉफी में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टीम ग्रुप-बी में हैं. ऑस्ट्रेलिया इस ग्रुप में 4 अंकों के साथ पहले नंबर पर आ गया है. वहीं, साउथ अफ्रीका के दो मैचों में 3 अंक हैं और वो दूसरे नंबर पर है. जबकि, अफगानिस्तान की टीम के 3 मैचों में 3 अंक हैं और उसका नेट रन रेट माइनस में 0.990 है. इस टूर्नामेंट में सबसे फिसड्डी इंग्लैंड की टीम रही. वो सेमीफाइनल की रेस से भी बाहर हो चुकी है.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: सावधान! कहीं आपका बच्चा घंटों मोबाइल से चिपक कर मनोरोगी तो नहीं बन रहा

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola