ePaper

Champions Trophy 2025: सेमीफाइनल में भारत की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से, मैच का समय और वेन्यू चेक कर लें

Updated at : 02 Mar 2025 10:56 PM (IST)
विज्ञापन
Champions Trophy 2025: Indian Cricket Team

Champions Trophy 2025: Indian Cricket Team

Champions Trophy 2025: रविवार को ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ भारत अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गया है और अब 4 मार्च को सेमीफाइनल में भारत की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से होगी. दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा.

विज्ञापन

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल की लाइन-अप पर से पर्दा उठ गया है. मंगलवार को दुबई में होने वाले पहले सेमीफाइनल में भारत का मुकबला ऑस्ट्रेलिया से होगा. वहीं, बुधवार को लाहौर में दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा. रविवार को वरुण चक्रवर्ती ने शानदार 5-42 के स्पैल के साथ भारत ने न्यूजीलैंड को अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में 44 रनों से हरा दिया है. इस जीत का मतलब है कि भारत ग्रुप ए में टॉप पर रहा और अब मंगलवार को दुबई में पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगा.

दूसरा सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच

दोनों सेमीफाइनल मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगे, जबकि टॉस दोपहर 2 बजे होगा. पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने श्रेयस अय्यर के 79 रनों की मदद से 50 ओवरों में 9 विकेट पर 249 रन बनाए. इसके बाद बारी गेंदबाजों की थी. वरुण चक्रवर्ती ने अपनी गति और विविधता से ब्लैककैप्स के बल्लेबाजों को चकमा देते हुए चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मैच में 10 ओवरों में 42 रन देकर 5 विकेट चटकाए और टीम को 45.3 ओवरों में 205 रनों पर आउट करने में बड़ा योगदान दिया.

केन विलियमसन ने मुश्किल पिच पर अकेले किया संघर्ष

न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमसन ने मुश्किल पिच पर 120 गेंदों पर 81 रन बनाकर अकेले संघर्ष किया. लेकिन भारतीय स्पिन चौकड़ी ने बीच के ओवरों में दबाव बनाया, इस वजह से रोहित शर्मा एंड कंपनी ने टूर्नामेंट में अपना अजेय क्रम जारी रखा. भारत को चौथे ओवर में पहला विकेट मिल सकता था अगर हार्दिक पंड्या की गेंद पर मिड-ऑन पर चक्रवर्ती ने विल यंग का कैच नहीं छोड़ा होता. हालांकि 4 गेंद बाद पंड्या ने रचिन रवींद्र को डीप थर्ड पर अपर-कट के रूप में शुरुआती सफलता दिलाई, जहां अक्षर पटेल ने लो डाइविंग कैच लपका.

सेमीफाइनल में कड़ी टक्कर की उम्मीद

सेमीफाइनल में जब भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने सामनें होंगी तो दोनों की बल्लेबाजी देखने लायक होगी. ऑस्ट्रेलिया ने इसी टूर्नामेंट में इंग्लैंड के खिलाफ 350 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल कर सभी को चौंका दिया, क्योंकि टीम के कई नियमित खिलाड़ी चोट की वजह से बाहर हैं. वहीं, भारती की बल्लेबाजी लाइनअप भी काफी तगड़ी है. 8 नंबर तक ऐसे-ऐसे बल्लेबाज हैं जो अकेले दम पर मैच जीत सकते हैं. हालांकि भारत को ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों से सावधान रहना होगा.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola