यह कोई वीडियो गेम नहीं…, बुमराह ने खोला राज, इस चीज को बताया अपनी सफलता का कारण
Jasprit Bumrah. Image: Social Media
Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह वर्तमान क्रिकेट में टॉप के गेंदबाजों में हैं. उनकी गेंदों का सामना करना इतना आसान नहीं होता. उन्होंने अपनी गेंदबाजी की सफलता को लेकर बात करते हुए कहा कि क्रिकेट कोई वीडियो गेम नहीं है. आपको बार-बार प्रैक्टिस करनी होगी.
Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी के आगे बड़े-बड़े बल्लेबाज संभलकर खेलते हैं. उनकी शानदार यॉर्कर और बाउंसर के आगे बल्लेबाज पूरी तरह नतमस्तक नजर आते हैं. किसी भी मैच में कप्तान की पहली पसंद बन चुके जसप्रीत से यह उम्मीद की जाती है, कि वे आएंगे और भारत को तुरंत सफलता दिला देंगे. उनके शानदार रिकॉर्ड इस बात की गवाही देते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में उनके 194 विकेटों में से 147 उन्होंने विदेशों में हासिल किए हैं. आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन गेंदबाज जसप्रीत ने अपनी इसी सफलता के बारे में बात करते हुए कहा कि क्रिकेट कोई वीडियो गेम नहीं है. आपको अभ्यास पर ध्यान रखना चाहिए. लगातार प्रैक्टिस से ही हम सही लेंथ पा सकेंगे.
टेस्ट क्रिकेट में आप कभी तरोताजा नहीं रहते
जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने तीन टेस्ट मैच में ही 21 विकेट लेकर पूरी कंगारू टीम में अपनी दहशत फैला रखी है. तीसरे टेस्ट में बुमराह ने 9 विकेट लेकर भारत को मैच ड्रॉ कराने में अहम रोल निभाया था. अपनी इसी काबिलियत के बारे में बात करते हुए बुमराह ने बीसीसीआई टीवी से बात करते हुए कहा कि जब आप टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं, तो कभी तरोताजा नहीं रहते. आप थक जाते हैं. खेल के दिनों में थक जाएंगे. प्रैक्टिस के दौरान थकेंगे. उन्होंने आगे कहा, “ मेरे लिए क्या काम करता है? जब मैंने विकेट लिये हैं तो विकेट कैसे लिये हैं? मैं कैसा महसूस कर रहा था? मेरा शरीर कैसा महसूस कर रहा था? मैं उन सभी चीजों को ध्यान में रखता हूं और इसे लिखता हूं और उस मानसिकता को बार-बार दोहराने की कोशिश करता हूं.
यह कोई वीडियो गेम नहीं, आपको बार-बार दोहराना पड़ता है
बुमराह ने आगे कहा कि हर खेल अच्छा नहीं होगा लेकिन यदि आपके पास वह बैलेंस है तो आप अक्सर अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे. अपनी तैयारियों के बारे में बात करते हुए जसप्रीत ने कहा कि मैं हर दिन अलग-अलग तरह की डिलीवरी का अभ्यास करता था. इसे बार-बार करने के बाद आपके शरीर में वह मसल मेमोरी बनी रहती है. शुरुआत में आप कोई भी चीज सीखना चाहते हैं तो आपको बार-बार करना पड़ता है. हम लेंथ गेंद को बेहतर इसीलिए बेहतर कर पाते हैं, क्योंकि हमने ऐसा कई बार किया है. प्रत्येक गेंद उस अभ्यास की तरह है. 27-28 साल की उम्र तक लगातार प्रैक्टिस करते रहें. वर्कलोड के बारे में मत सोचो. तुम्हें खेल सीखना होगा. यदि आप पर्याप्त गेंदबाजी नहीं करते, तो आप कला कैसे सीखेंगे? यह कोई वीडियो गेम नहीं है कि मैंने तय कर लिया है और यह होकर रहेगा. आपको इसे बार-बार करना होगा.
चौथे टेस्ट में लगा सकते हैं विकेटों का दोहरा शतक
जसप्रीत बुमराह वर्तमान भारतीय गेंदबाजी की रीढ़ बने हुए हैं. वे इस साल 2024 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में इस साल कुल 62 विकेट लिए हैं. यह उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. बुमराह के पास चौथे टेस्ट में अपने विकेटों की संख्या 200 तक पहुंचाने का भी अच्छा मौका होगा. साल के आखिरी टेस्ट में भारतीय टीम जीत के साथ अंत करना चाहेगी. 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे पर खेले जाने वाले मैच भारत के लिए एक और नजरिए से अहम होगा. 2025 में लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भी भारत को यह मैच जीतना होगा.
IND vs AUS: क्या रोहित को नीची गेंदें खेलने में हो रही समस्या, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
Fact Check: शमी और सानिया की तस्वीर हुई वायरल, लेकिन सच्चाई कुछ और है, जानिए क्या है पूरा मामला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










