World Cup Points Table: जीत के बावजूद बांग्लादेश और पाकिस्तान से पिछड़ा भारत, प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर

Updated:
विज्ञापन
World Cup Points Table: जीत के बावजूद बांग्लादेश और पाकिस्तान से पिछड़ा भारत, प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर

Chennai: Indian batters KL Rahul and Hardik Pandya at the end of the ICC Men’s Cricket World Cup match between India and Australia, at the MA Chidambaram Stadium, in Chennai, Sunday, Oct. 8, 2023. India won by 6 wickets. (PTI Photo/R Senthil Kumar)(PTI10_08_2023_000571A)

ऑस्ट्रेलिया से धमाकेदार जीत के बाद भी भारत प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान से पिछड़ गया है. भारत प्वाइंट्स टेबल में दो अंक लेकर +0.883 के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गया है. जबकि नीदरलैंड को 81 रन से हराकर पाकिस्तान की टीम 2 अंक लेकर तीसरे स्थान पर बनी हुई है.

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023 Points Table) धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुंच रहा है. टूर्नामेंट में शामिल सभी 10 टीमें अपना-अपना पहला मैच खेल चुकी हैं. रविवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत बेहतरीन तरीके से की. अब जब सभी टीमें एक-एक मैच चुकी हैं, तो प्वाइंट्स टेबल का क्या हाल है, टीमें कहां और किस स्थान पर हैं, ये जानना बहुत जरूरी है. तो आइये आंकड़ों पर गौर करें.

ऑस्ट्रेलिया से जीत के बाद भी पाकिस्तान से पिछड़ा भारत

ऑस्ट्रेलिया से धमाकेदार जीत के बाद भी भारत प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान से पिछड़ गया है. भारत प्वाइंट्स टेबल में दो अंक लेकर +0.883 के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गया है. जबकि नीदरलैंड को 81 रन से हराकर पाकिस्तान की टीम 2 अंक लेकर तीसरे स्थान पर बनी हुई है. पाकिस्तान नेट रन रेट के आधार पर भारत से आगे है. पाकिस्तान का नेट रन रेट +1.620 है.

undefined

इंग्लैंड पर धमाकेदार जीत के बाद न्यूजीलैंड प्वाइंट्स टेबल में अब भी टॉप पर

वर्ल्ड कप 2023 के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने गत चैंपियन इंग्लैंड को 9 विकेट से रौंद डाला. इंग्लैंड को पहले 50 ओवर में 9 विकेट पर 282 रन पर रोक दिया, फिर बल्लेबाजी करते हुए महज 36.2 ओवर में 1 विकेट खोकर 283 रन बनाकर मैच जीत लिया. इंग्लैंड पर धमाकेदार जीत के बाद न्यूजीलैंड की टीम +2.149 नेट रन रेट के आधार पर दो अंक लेकर टॉप पर बनी हुई है.

Also Read: World Cup 2023: हैदराबाद में न्यूजीलैंड और नीदरलैंड्स  के बीच टक्कर, मैच के साथ यहां के इन फूड्स को करें ट्राई

श्रीलंका को 102 रन से रौंदकर दक्षिण अफ्रीका नंबर दो पर

श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस वर्ल्ड कप का सबसे धाकड़ मैच खेला गया. दिल्ली में खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 428 रन का पहाड़ जैसा रन बनाया. फिर श्रीलंका को 44.5 ओवर में 326 रन पर ढेर कर दिया. इस धमाकेदार जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका +2.040 नेट रन रेट के साथ दो अंक लेकर नंबर दो पर पहुंच गया.

Also Read: World Cup 2023: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, कोहली, वॉर्नर चमके

भारत से आगे बांग्लादेश

प्वाइंट्स टेबल में इस समय बांग्लादेश की टीम भारत से भी आगे है. बांग्लादेश +1.438 के साथ दो अंक लेकर चौथे स्थान पर है. दरअसल बांग्लादेश अपने पहले मैच में अफगानिस्तान पर 6 विकेट की धमाकेदार जीत दर्ज की थी. बांग्लादेश ने पहले अफगानिस्तान को 37.2 ओवर में 156 रन पर ऑल आउट कर दिया, फिर 34.4 ओवर में चार विकेट खोकर 158 रन बनाकर मैच जीत लिया.

Also Read: World Cup 2023: विराट कोहली और केएल राहुल बने तारणहार, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा

प्वाइंट्स टेबल में इंग्लैंड सबसे आखिरी स्थान पर

प्वाइंट्स टेबल में गत वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड की टीम 10वें स्थान पर है. उसका फिलहाल सबसे खराब -2.149 नेट रन रेट है. उसके ऊपर नंबर 9 पर श्रीलंका की टीम -2.040 नेट रन रेट के साथ बनी हुई है. 8वें स्थान पर नीदरलैंड (-1.620 नेट रन रेट), 7वें स्थान पर अफगानिस्तान (-1.438 नेट रन रेट) और 6ठे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया (-0.883 नेट रन रेट) है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola