रहमान डकैत के फैन निकले बांग्लादेशी खिलाड़ी! टीम का डांस वीडियो Viral

Bangladesh U19 Team Dance, Pic- Screengrab (Viral Video)
Bangladesh U19 Team Dance: युवा क्रिकेटर्स के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका. अंडर 19 एशिया कप 2025 में बांग्लादेश की टीम ने श्रीलंका को मात देने के बाद मनाया जीत का जश्न. युवा खिलाड़ियों ने धुरंधर मुवी के गाने पर बनाया वीडियो.
Bangladesh U19 Team Dance: क्रिकेट एक ऐसा खेल है जहां हर पल कुछ ऐसा होता है जिसकी चर्चाएं हर जगह होती हैं. ऐसा ही एक मामला देखने को मिला अंडर 19 एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025 U19) के दौरान जहां बांग्लादेश और श्रीलंका (BAN vs SL) के बीच मैच के बाद डांस करते हुए नजर आए. यह गाना कोई और नही बल्कि भारत की ही धुरंधर मुवी का था. अंडर 19 एशिया कप में बांग्लादेशी टीम ने श्रीलंका को 39 रन से मात दी थी. जिसके बाद वह इस गाने पर जीत का जश्न मनाते नजर आए.
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका अंडर 19 मैच का हाल
अंडर 19 एशिया कप 2025 में बुधवार (17 दिसंबर) को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रन पर ढेर हो गई. इसके बाद 226 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 200 रन का स्कोर भी पार नहीं कर पाई और 49.1 ओवर में 186 रन पर सिमट गई. इसके साथ ही बांग्लादेश की टीम इस मैच को 39 रन से अपने नाम कर लिया.
धुरंधर के गाने पर युवा खिलाड़ियों का डांस
बांग्लादेश टीम के युवा खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ मिली इस जीत का जश्न मनाया. लेकिन इस जश्न में जो चीज अलग थी वो था इन युवा खिलाड़ियों के जश्न मनाने का अंंदाज. बांग्लादेशी खिलाड़ी हाल ही में रिलीज हुई भारतीय मुवी धुरंधर के गाने पर डांस कर रहे थे. जिसका वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस वीडियों में युवा खिलाड़ी इस गाने का हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर काफी तेजी से यह वीडियो वायरल हो रहा है और फैंस भी इसको देखकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. (Bangladesh Under 19 Team Dance on Dhurandhar Movie Song).
ये भी पढ़ें-
यह समझना मुश्किल है… आकाश चोपड़ा ने तीन बड़े विदेशी खिलाड़ियों के अनसोल्ड होने पर दिया बड़ा बयान
IPL 2026: CSK से बड़ी चुक हो गई… रवि अश्विन ने ऑक्शन में कैमरून ग्रीन की बोली पर कही बड़ी बात
Watch: कॉन्वे और लैथम ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज के खिलाफ किया ऐसा करनाम की टूट गए पुराने रिकॉर्ड
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




