Pakistan vs Bangladesh: पाकिस्तान की 'कटी नाक', बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट में रौंदकर ऐतिहासिक क्लीन स्वीप किया

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 03 Sep 2024 4:47 PM

विज्ञापन

Pakistan vs Bangladesh

Pakistan vs Bangladesh: बांग्लादेश ने दूसरे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट में मंगलवार को पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर 2-0 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की.

विज्ञापन

Pakistan vs Bangladesh: पाकिस्तान को अपने घर में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. बांग्लादेश की टीम ने घर में घुसकर पाकिस्तान को टेस्ट मैच में न केवल हराया, बल्कि क्लीन स्वीप भी किया. बांग्लादेश को आखिरी दिन 143 रन की जरूरत थी और उसके दस विकेट सुरक्षित थे. बांग्लादेश ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और विजयी चौका शाकिब अल हसन ने लगाया. बांग्लादेश ने विदेशी धरती पर दूसरी बार ही द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज जीती है जिसमें दो या अधिक टेस्ट खेले गए हैं. इससे पहले उसने 2009 में वेस्टइंडीज में जीत दर्ज की थी.

बांग्लादेश ने पहला टेस्ट दस विकेट से जीता था

बांग्लादेश ने पहला टेस्ट दस विकेट से जीता था और दूसरा टेस्ट चार दिन में जीता चूंकि पहला दिन बारिश की भेंट हो गया था. बांग्लादेश ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 185 रन बनाये. शाकिब 21 और मुशफिकुर रहीम 22 रन बनाकर नाबाद रहे. पहली पारी में बांग्लादेश के छह विकेट 26 रन पर गिर गए थे लेकिन लिटन दास और मेहदी हसन मिराज ने पारी को संभाला.

पाकिस्तान दूसरी पारी में 172 रन पर हो गई थी ऑल आउट

तेज गेंदबाज हसन महमूद, नाहिद राणा और तस्कीन अहमद ने पाकिस्तान को दूसरी पारी में 172 रन पर आउट कर दिया जिससे बांग्लादेश को 184 रन का लक्ष्य मिला. बांग्लादेश के लिये सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन (40), कप्तान नजमुल हुसैन शंटो (38) और मोमिनुल हक (34) ने उपयोगी पारियां खेली. पाकिस्तान ने अपनी धरती पर पिछले दस टेस्ट में से एक भी नहीं जीता है. आखिरी बार उसने दिसंबर 2021 में रावलपिंडी में ही दक्षिण अफ्रीका को हराया था.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola