बाबर आजम का तीनों प्रारूपों में बल्लेबाजी औसत प्रभावशाली, लेकिन कोहली से तुलना करना जल्दबाजी : यूनिस खान

Updated:
विज्ञापन
बाबर आजम का तीनों प्रारूपों में बल्लेबाजी औसत प्रभावशाली, लेकिन कोहली से तुलना करना जल्दबाजी : यूनिस खान

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान का मानना है कि विराट कोहली और बाबर आजम की तुलना कम से कम पांच साल बाद होनी चाहिए

विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान का मानना है कि विराट कोहली और बाबर आजम की तुलना कम से कम पांच साल बाद होनी चाहिए क्योंकि भारतीय कप्तान ने ‘हर तरह की परिस्थितियों’ में खुद को साबित किया है जबकि पाकिस्तान के सीमित ओवरों के कप्तान को ऐसा करना है. टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के सबसे सफल बल्लेबाज यूनिस ने कहा, ‘‘विराट कोहली बाबर से कहीं अधिक अनुभवी है.

उसके पास शीर्ष स्तर का क्रिकेट खेलने का कम से कम पांच साल का अधिक अनुभव है और वह अपने करियर के शीर्ष पर है. ” उन्होंने कहा, ‘‘कोहली को बाबर से कहीं अधिक अनुभव मिला है और उसने हर तरह के हालात का सामना किया है और खुद को साबित भी किया है. कोई भी आसानी से 70 अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं बना सकता और यह उसके स्तर और क्षमता का सबूत है. उसने प्रत्येक हालात और सभी विरोधी टीमों के खिलाफ रन बनाए हैं.

Also Read: अपनी बायोपिक फिल्म में काम करना चाहते हैं विराट कोहली, लेकिन रख दी ये शर्त

” यूनिस ने कहा कि बाबर को अब भी लंबा रास्ता तय करना है. उन्होंने कहा, ‘‘बाबर लगभग पांच साल से ही शीर्ष स्तर का क्रिकेट खेल रहा है. सभी तीनों प्रारूपों में उसका बल्लेबाजी औसत काफी प्रभावशाली है और वह लगातार बेहतर हो रहा है. ” यूनिस ने कहा, ‘‘आप उसे बल्लेबाजी करते हुए देखो और आप देख सकते हैं कि उसमें वह सभी गुण हैं जो कोहली में अपने करियर की शुरुआत में थे.

” अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 70 शतक के अलावा 31 साल के कोहली का औसत तीनों प्रारूपों में 50 से अधिक है. भारतीय कप्तान ने 20 हजार से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं जबकि 25 साल के बाबर के नाम तीनों प्रारूपों में 6680 रन दर्ज हैं. बाबर ने हालांकि कोहली की तुलना में काफी कम मैच खेले हैं.

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola