क्या हरमनप्रीत कौर बनी रहेंगी कप्तान? वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद कोच ने तोड़ी चुप्पी

Updated:
विज्ञापन

हरमनप्रीत कौर (फोटो-सोशल मीडिया)

महिला टी20 वर्ल्ड कप के खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही भारतीय महिला टीम का अभियान सेमीफाइनल से पहले ही समाप्त हो गया. ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद टीम के प्रदर्शन और हरमनप्रीत कौर की कप्तानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

विज्ञापन

Amol Muzumdar On Harmanpreet Kaur: महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही खत्म हो गया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट की हार के साथ भारत की नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें भी टूट गईं. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले टीम को खिताब का मजबूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन मैदान पर प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा.

हरमनप्रीत की कप्तानी पर उठे सवाल

टी20 विश्व कप में लगातार दूसरी बार हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सका है. इसके बाद उनके भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं. 37 वर्षीय हरमनप्रीत भारत की सबसे सफल टी20 कप्तानों में शामिल हैं, लेकिन बड़े टूर्नामेंटों में टीम की नाकामी ने उनकी कप्तानी पर चर्चा तेज कर दी है.

हरमनप्रीत को मिला कोच अमोल मजूमदार का समर्थन

वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने हरमनप्रीत कौर का समर्थन करते हुए कहा कि कप्तान को लेकर फैसला चयनकर्ताओं का होगा, लेकिन उनकी राय में हरमनप्रीत को आगे भी टीम की कमान संभालनी चाहिए.

टीम संयोजन में हुई परेशानी

पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारतीय टीम अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन तय नहीं कर सकी. तेज गेंदबाजी आक्रमण में लगातार बदलाव देखने को मिले. नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह और अरुंधति रेड्डी को अलग-अलग मैचों में मौका दिया गया, जिससे गेंदबाजी यूनिट स्थिर नहीं दिखी. इसके अलावा अमनजोत कौर और श्रेयंका पाटिल की चोट ने भी टीम की योजनाओं को प्रभावित किया.

बैटरों ने किया निराश

भारतीय बैटरों का प्रदर्शन भी उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा. यास्तिका भाटिया और जेमिमा रोड्रिग्स लगातार बड़ी पारियां नहीं खेल सकीं. इससे ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा पर अतिरिक्त जिम्मेदारी आ गई. स्मृति मंधाना ने रन तो बनाए, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट कई मौकों पर टीम की जरूरत के मुताबिक नहीं रहा. कप्तान हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छी पारी खेली, लेकिन बाकी मैचों में वह बड़ा योगदान देने में सफल नहीं रहीं.

फील्डिंग भी बनी हार की वजह

भारत की फील्डिंग इस टूर्नामेंट में सबसे कमजोर कड़ी साबित हुई. टीम ने पांच मैचों में कुल 10 कैच छोड़े. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मरिजान काप का अहम कैच छोड़ना भारत को भारी पड़ा और टीम को हार झेलनी पड़ी. बांग्लादेश के खिलाफ भी शुरुआती पांच ओवरों में चार कैच टपकाए गए थे. विश्व कप से बाहर होने के बाद भारतीय महिला टीम के सामने कई सवाल खड़े हो गए हैं. अब भारत को फिर से नए सिरे से योजना बनानी होगी, ताकि भारत आईसीसी टूर्नामेंट में लचर प्रदर्शन न कर सके.

यह भी पढ़ें: महिला टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत, ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में मारी एंट्री

विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola