महिला टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत, ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में मारी एंट्री
एलिस पेरी शॉट लगाते हुए (फोटो-सोशल मीडिया)
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का सफर समाप्त हो गया है. ऑस्ट्रेलिया ने अहम मुकाबले में भारत को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. हरमनप्रीत कौर की शानदार पारी के बावजूद टीम इंडिया जीत दर्ज नहीं कर सकी और टूर्नामेंट से बाहर हो गई.
IND-W vs AUS-W: महिला टी20 वर्ल्ड कप का 30वां मुकाबला रविवार (28 जून) को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया. जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से मुकाबले को जीत लिया. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया महिला टीम सेमीफाइनल में शान से पहुंच गई है. वहीं इस हार के साथ भारतीय टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई. ग्रुप बी से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है.
भारत के लिए पारी की शुरुआत स्मृति मंधाना और शेफाली ने की. दोनों ने पहले विकेट के लिए 9.1 ओवर में 66 रन की साझेदारी की. शेफाली पहले विकेट के रूप में 26 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट हुईं. इस पारी में शेफाली ने 2 छक्के और 3 चौके लगाए. शेफाली के आउट होने के बाद 83 के स्कोर पर मंधाना भी आउट हो गई. मंधाना ने 37 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली. इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर ने भारतीय पारी को संभाला. जेमिमा 28 गेंदों पर 1 छक्का और 1 चौके की मदद से 34 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुईं.
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पारी
हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तानी पारी खेली. हरमनप्रीत ने आखिरी ओवर में 3 छक्के लगाते हुए टीम के स्कोर तक 170 रन तक पहुंचाया. हरमनप्रीत ने 27 गेंदों पर 3 छक्के और 6 चौके की मदद से 56 रन बनाकर आउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान सोफी मोलिनक्स ने 2 विकेट लिए.
ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में हासिल किया लक्ष्य
171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने महज 4 रन के स्कोर पर जॉर्जिया वोल (4) का विकेट गंवा दिया. हालांकि इसके बाद फीबी लिचफील्ड और बेथ मूनी ने दूसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी कर टीम को संभाल लिया. लिचफील्ड ने 25 गेंदों पर 24 रन बनाए, जबकि बेथ मूनी 22 रन बनाकर आउट हुईं. 68 रन पर दूसरा विकेट गिरने के बाद भारत मैच में वापसी करता नजर आ रहा था, लेकिन एलिस पेरी और एश्ले गार्डनर ने भारतीय गेंदबाजों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.
चौथे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी
दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 57 गेंदों में 100 रन की नाबाद साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया. पेरी ने 38 गेंदों में 56 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके शामिल रहे. वहीं गार्डनर ने 29 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाए और अपनी पारी में 3 छक्के व 3 चौके जड़े. इन दोनों की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत की ओर से श्री चरणी ने 2 विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा और रेणुका ठाकुर को 1-1 सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: आयरलैंड ने रचा इतिहास, भारत को 2-0 से हराकर पहली बार जीती टी20 सीरीज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










