गावस्कर के बाद मिताली राज ने भी की महिला आईपीएल की मांग

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 Mar 2020 8:09 PM

विज्ञापन

पूर्व कप्तान मिताली राज ने भी महिला आईपीएल के आयोजन को लेकर वकालत की है

विज्ञापन

वर्ष 2008 में आईपीएल की शुरुआत हुई थी तब से इस चर्चित टूर्नामेंट ने हर खेल प्रेमियों में एक ही अलग रोमांच पैदा कर दिया, हर वर्ष इस खेल को लेकर फैंस का बेसब्री से इंतजार रहता है . अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने भी महिला आईपीएल के आयोजन को लेकर वकालत की है और अगले साल तक महिला आईपीएल करवाने की मांग की है.

उन्होंने कहा कि बीसीसीआई को महिला आईपीएल शुरू करने में ज्यादा देर नहीं करनी चाहिए और 2021 में ही महिला क्रिकेटर्स के लिए इस टूर्नामेंट का आयोजन करना चाहिए. उन्होंने साथ ही कहा कि महिला आईपीएल का स्तर पुरुष आईपीएल की अपेक्षाकृत कम स्तर का होगा.

उन्होंने कहा कि भले ही यह नियमों में बदलाव के साथ छोटे स्तर पर हो. देश में महिला खिलाड़ियों की कमी को देखते हुए पहले सीजन में पुरुषों के आईपीएल से ज्यादा महिला आईपीएल में विदेशी खिलाड़ियों को अंतिम एकादश में जगह दी जा सकती है. यह संख्या महिला आईपीएल में 5-6 हो सकती है, जबकि पुरुषों के आईपीएल में अंतिम एकादश में अधिकतम चार खिलाड़ियों को ही जगह दी जा सकती है.

दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी किया था समर्थन

आपको बता दें कि महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पराजय के बाद उन्होंने कहा था कि अब समय आ गया है कि महिला क्रिकेट आईपीएल भारत में शुरू कर देना चाहिए इससे देश में नई नई प्रतिभा को आगे आने का मौका मिलेगा.

बीसीसीआई ने दो साल करवाए थे महिला आईपीएल के प्रदर्शनी मैच

गौरतलब है कि बीसीसीआई ने बीते दो साल महिला आईपीएल के प्रदर्शनी मैच जरूर आयोजित किए थे लेकिन कहा था कि फुल महिला आईपीएल के लिए समय लगेगा. इस साल होने वाले महिला टी-20 चैलैंज में कुल सात मैच खेले जाएंगे. हालांकि इस समय कोरोनावायरस के कारण आईपीएल होने की संभावना बेहद कम है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola