'जब देश का सबसे गंभीर इंसान मुस्कुरा दे...', गौतम गंभीर ने खुद उड़ाया अपना मजाक; पोस्ट वायरल

Updated:
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हमेशा गंभीर दिखने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर ने अपने मजाकिया अंदाज से फैंस को हैरान कर दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी मुस्कुराती हुई तस्वीर शेयर कर लोगों का दिल जीत लिया है.

विज्ञापन

मैदान पर हमेशा गंभीर और सख्त नजर आने वाले भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर इस बार अपने मजाकिया अंदाज से चर्चा में हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर मुस्कुराते हुए अपनी तस्वीर शेयर कर अपनी 'सीरियस' इमेज पर खुद ही तंज कस दिया. तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "जब देश का सबसे गंभीर इंसान मुस्कुरा दे...". गंभीर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

मीम्स शेयर कर फैंस को किया हैरान

गंभीर ने अपनी मुस्कुराती तस्वीर के साथ कई मजेदार मीम्स भी शेयर किए. इनमें यूट्यूबर IShowSpeed वाला वायरल मीम टेम्पलेट और अन्य फनी मीम्स शामिल थे. आमतौर पर बेहद गंभीर नजर आने वाले गंभीर का यह हल्का-फुल्का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है.

View on Instagram

साथी खिलाड़ी भी उड़ाते रहे हैं मजाक

गौतम गंभीर के गंभीर चेहरे और कम मुस्कुराने की आदत को लेकर उनके पूर्व साथी खिलाड़ी और मौजूदा कमेंटेटर कई बार मजाक कर चुके हैं. मैच के दौरान डगआउट में उनका शांत और सख्त अंदाज अक्सर चर्चा का विषय रहता है. इस बार खुद गंभीर ने इन सभी चुटकुलों को अपनाते हुए अपने ऊपर ही मजेदार मीम्स शेयर कर दिए.

हाल में लगातार तीन सीरीज में भारत को मिली हार

गौतम गंभीर के कोचिंग कार्यकाल के दौरान हाल में ही भारत को पहले आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद इंग्लैंड ने भी टी20 सीरीज में भारत को मात दी. वहीं, वनडे सीरीज में भी इंग्लैंड ने भारत को शिकस्त देकर गंभीर के कार्यकाल की मुश्किलें बढ़ा दी है.

अब श्रीलंका दौरे की तैयारी

गौतम गंभीर अब भारतीय टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर जाएंगे, जहां भारत को 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में होगा. इससे पहले जिम्बाब्वे दौरे पर वह टीम के साथ नहीं थे, जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने टी20 सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी.

ये भी पढ़ें: BCCI-BCB के बीच बातचीत जारी, सितंबर में बदल सकता है टीम इंडिया का शेड्यूल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola