कोहली आईसीसी वनडे रैकिंग में शीर्ष दस में अकेले भारतीय

लंदन : भारतीय कप्तान विराट कोहली देश के अकेले क्रिकेटर हैं जो आईसीसी वनडे खिलाडियों की रैंकिंग में शीर्ष दस में शामिल हैं. उन्होंने बल्लेबाजों की सूची में अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा है. व्यक्तिगत रैंकिंग के लिये कड़ी प्रतिस्पर्धा से आगामी आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी के महत्व का पता चलता है क्योंकि इसमें भाग लेने […]
लंदन : भारतीय कप्तान विराट कोहली देश के अकेले क्रिकेटर हैं जो आईसीसी वनडे खिलाडियों की रैंकिंग में शीर्ष दस में शामिल हैं. उन्होंने बल्लेबाजों की सूची में अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा है. व्यक्तिगत रैंकिंग के लिये कड़ी प्रतिस्पर्धा से आगामी आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी के महत्व का पता चलता है क्योंकि इसमें भाग लेने वाले आठ टीमों के खिलाड़ी इसमें शामिल हैं और शीर्ष खिलाडियों के बीच बहुत अधिक अंतर नहीं है.
चोटी के तीन बल्लेबाजों दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स (874 रेटिंग अंक), ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर (871 अंक) और कोहली (852 अंक) के बीच केवल 22 अंक का अंतर है. बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष 20 में रोहित शर्मा (12वें), महेंद्र सिंह धौनी (13वें) और शिखर धवन (15वें) भी शामिल हैं. धवन दो पायदान नीचे खिसके हैं. गेंदबाजों की सूची में हालांकि कोई भारतीय शीर्ष दस में शामिल नहीं है. इस सूची में दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबादा शीर्ष पर काबिज हैं.
संगकारा को उम्मीद, भारत बरकरार रखेगा चैम्पियंस ट्रॉफी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




