सचिन तेंदुलकर ने सशस्त्र सेनाओं के लिए अपनी फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 May 2017 2:59 PM
नयी दिल्ली : महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने यहां इंडियन एयर फोर्स आडिटोरियम में भारतीय सशस्त्र सेनाओं के कर्मियों के लिए अपने जीवन पर बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सचिन ए बिलियन ड्रीम्स’ की विशेष स्क्रीनिंग की. कल हुई विशेष स्क्रीनिंग में मानद ग्रुप कैप्टन सचिन तेंदुलकर के साथ एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ के अलावा भारतीय […]
नयी दिल्ली : महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने यहां इंडियन एयर फोर्स आडिटोरियम में भारतीय सशस्त्र सेनाओं के कर्मियों के लिए अपने जीवन पर बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सचिन ए बिलियन ड्रीम्स’ की विशेष स्क्रीनिंग की. कल हुई विशेष स्क्रीनिंग में मानद ग्रुप कैप्टन सचिन तेंदुलकर के साथ एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ के अलावा भारतीय वायुसेना, नौसेना और थल सेना कर्मी और उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे.
इस दौरान तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर भी मौजूद थी. फिल्म का लोगों ने खडे होकर अभिवादन किया और ‘सचिन, सचिन’ के नारे भी लगाए. इस मौके पर एयर चीफ मार्शल धनोआ ने तेंदुलकर को प्रतीक चिन्ह देककर सम्मानित किया. तेंदुलकर इस दौरान सैन्यकर्मियों के परिवार वालों से भी मिले.
जानें, ‘मास्टर ब्लास्टर’ सचिन तेंदुलकर को किस गेंदबाज से लगता था डर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










