होटल से चोरी हुआ धौनी का मोबाइल फोन बरामद

नयी दिल्ली : पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि यहां होटल में हाल में लगी आग के दौरान उनके तीन मोबाइल फोन चोरी हो गए. हालांकि एफआईआर दर्ज कराने के महज कुछ देर बाद पुलिस ने उसे बरामद कर लिया.धौनी और झारखंड की क्रिकेट टीम द्वारका के […]
नयी दिल्ली : पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि यहां होटल में हाल में लगी आग के दौरान उनके तीन मोबाइल फोन चोरी हो गए. हालांकि एफआईआर दर्ज कराने के महज कुछ देर बाद पुलिस ने उसे बरामद कर लिया.धौनी और झारखंड की क्रिकेट टीम द्वारका के जिस पांच सितारा होटल में ठहरी थी उसमें शुक्रवार को आग लग गई थी लेकिन किसी खिलाड़ी को कोई चोट नहीं आई.
पुलिस ने बताया कि उन्हें क्रिकेटर की शिकायत मिली है जिन्होंने कहा गया है कि 17 मार्च को जब वह नाश्ता करने के लिए नीचे गए तो वह फोन अपने कमरे में छोड़ गए. उन्होंने बताया कि बाद में जब उनका स्टाफ उनकी चीजें लेने पहुंचा तो कमरे से मोबाइल फोन गायब थे. इस सिलसिले में द्वारका दक्षिण पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




