#IndvsAus : पांच नंबर पिच पर होगा भारत,ऑस्ट्रेलिया मैच, पहले ही ओवर से टर्न लेगी रांची की पिच

रांची : गुरुवार से जेएससीए स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होनेवाला टेस्ट मैच कौन-सी पिच पर खेला जायेगा, यह तय कर लिया गया है. जेएससीए स्टेडियम में पहली बार कोई टेस्ट मैच खेला जायेगा. इस टेस्ट मैच को ऐतिहासिक बनाने के लिए जेएससीए ने तीन पिच तैयार करवाये थे. मेजबान होने के नाते […]
रांची : गुरुवार से जेएससीए स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होनेवाला टेस्ट मैच कौन-सी पिच पर खेला जायेगा, यह तय कर लिया गया है. जेएससीए स्टेडियम में पहली बार कोई टेस्ट मैच खेला जायेगा. इस टेस्ट मैच को ऐतिहासिक बनाने के लिए जेएससीए ने तीन पिच तैयार करवाये थे.
मेजबान होने के नाते मंगलवार को बीसीसीआई के पिच क्यूरेटर आशीष भौमिक और जेएससीए के श्याम बहादुर सिंह ने विचार-विमर्श के बाद सेंटर पिच (पांच नंबर) पर मैच कराने का फैसला किया है. इस पिच पर घास ज्यादा व घना है. घास का यही घनत्व तय करेगा कि पिच कैसा बर्ताव करेगी. इसके लिए जेएससीए ने पूर्व कप्तान धौनी से भी काफी मदद ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




