ePaper

IndvsAus : रांची बनेगा भारत का 26वां टेस्ट स्थल, धौनी की कमी खलेगी

Updated at : 14 Mar 2017 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
IndvsAus : रांची बनेगा भारत का 26वां टेस्ट स्थल, धौनी की कमी खलेगी

रांची : महेंद्र सिंह धौनी ने यहां स्टेडियम के उद्घाटन के दौरान नगाड़ा बजाया था और उनकी यह छवि सभी स्थानीय लोगों के जेहन में है लेकिन चार साल बाद अब यह शहर भारत का 26वां टेस्ट केंद्र बनने जा रहा है तो यहां का मूड बहुत ही फीका है. रांची दो दिन के अंदर […]

विज्ञापन

रांची : महेंद्र सिंह धौनी ने यहां स्टेडियम के उद्घाटन के दौरान नगाड़ा बजाया था और उनकी यह छवि सभी स्थानीय लोगों के जेहन में है लेकिन चार साल बाद अब यह शहर भारत का 26वां टेस्ट केंद्र बनने जा रहा है तो यहां का मूड बहुत ही फीका है. रांची दो दिन के अंदर बार्डर-गावस्कर ट्राफी के लिये भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीसरे क्रिकेट टेस्ट के जरिये टेस्ट पदार्पण करने जा रहा है, लेकिन शहर का सबसे लोकप्रिय बेटा दिल्ली में घरेलू वनडे में अपनी टीम की अगुवाई करने में व्यस्त होगा.

वर्ष 2014 के अंत में धौनी ने छोटे प्रारुप में अपना करियर बढ़ाने के लिये टेस्ट नहीं खेलने का फैसला किया था और इस समय वह दिल्ली में है और कल विजय हजारे ट्राफी के क्वार्टरफाइनल में विदर्भ के खिलाफ खेलेंगे. रांची टेस्ट की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं और निश्चित रूप से धौनी की कमी खलेगी जिसका अंदाजा टिकट काउंटर के खाली होने से लगाया जा सकता है.

धौनी के बचपन के कोच केशव बनर्जी ने कहा, ‘यह सब धोनी की वजह से ही है कि हम यहां पहले टेस्ट की मेजबानी कर रहे हैं. उसकी प्रसिद्धि ने शहर को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर ला दिया है. लेकिन इस समय हम चाहते हैं कि वह नयी दिल्ली में अच्छा प्रदर्शन करें. साथ ही हम उम्मीद करते हैं कि रांची टीम इंडिया के लिये भाग्यशाली साबित हो.’

संघ ने स्कूलों और संस्थानों को मुफ्त पास वितरित किये हैं, जिसमें श्यामली स्थित धौनी का स्कूल जवाहर विद्या मंदिर भी शामिल है और इसके सचिव ने कहा कि प्रत्येक दिन 10,000 छात्र स्टेडियम में मौजूद होंगे. झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के सचिव देबाशीष चक्रवर्ती ने 40,000 क्षमता के स्टेडियम के बारे में कहा, ‘धौनी यहां से एकमात्र आइकन हैं. निश्चित रूप से इस ऐतिहासिक मौके पर दर्शकों को उसकी कमी खलेगी. लेकिन हम स्टैंड भरने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश कर रहे हैं. हमें कम से 30,000 लोगों के प्रत्येक दिन आने की उम्मीद है.’

संघ 18 जनवरी 2013 को भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे की पूर्व संध्या में स्टेडियम के उद्घाटन के दौरान हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम की तरह तो नहीं लेकिन इस मौके पर धौनी को सम्मानित करना चाहता था पर विजय हजारे ट्राफी में झारखंड के अच्छे प्रदर्शन से ऐसा नहीं हो सका.

उन्होंने कहा, ‘हमारी टीम घरेलू वनडे टूर्नामेंट में अहम चरण में हैं और हम चाहते हैं कि धौनी विजय हजारे ट्राफी के साथ लौटें.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola