कल रांची पहुंचेगी भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें

रांची : रांची में होनेवाले पहले टेस्ट मैच को अब सिर्फ चार दिन बचे हैं. ऐसे में इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. 16 मार्च से होनेवाले इस टेस्ट मैच के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें होली के दिन रांची पहुंचेंगी. ऑस्ट्रेलियाई टीम जहां एक साथ पहुंचेगी, वहीं भारतीय टीम के खिलाड़ी टुकड़ों […]
रांची : रांची में होनेवाले पहले टेस्ट मैच को अब सिर्फ चार दिन बचे हैं. ऐसे में इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. 16 मार्च से होनेवाले इस टेस्ट मैच के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें होली के दिन रांची पहुंचेंगी. ऑस्ट्रेलियाई टीम जहां एक साथ पहुंचेगी, वहीं भारतीय टीम के खिलाड़ी टुकड़ों में पहुंचेंगे.
बेंगलुरु टेस्ट में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी अपने-अपने घर चले गये थे. इस कारण टीम के खिलाड़ी अलग-अलग फ्लाइट से रांची पहुंचेंगे. हालांकि टीम के सपोर्ट स्टाफ होली के दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ रांची पहुंचेंगे. दोनों टीमों के ठहरने की व्यवस्था होटल रेडिशन ब्लू में की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




