विजय हजारे ट्रॉफी : आखिरी मैच जीतने उतरेगी धौनी सेना

रांची : विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड अपने आखिरी मैच में जम्मू-कश्मीर के साथ मैच जीतने के लिये सोमवार को कल्याणी में उतरेगी. झारखंड की ओर से कप्तानी कर रहे महेंद्र सिंह धौनी की टीम क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहेगी की नहीं यह हैदराबाद व सर्विसेस के मैच के बाद ही पता […]
रांची : विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड अपने आखिरी मैच में जम्मू-कश्मीर के साथ मैच जीतने के लिये सोमवार को कल्याणी में उतरेगी. झारखंड की ओर से कप्तानी कर रहे महेंद्र सिंह धौनी की टीम क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहेगी की नहीं यह हैदराबाद व सर्विसेस के मैच के बाद ही पता चलेगा. अगर झारखंड की टीम मैच जीत भी जाती है तो क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए यह उम्मीद करनी होगी कि सर्विसेस की टीम हैदराबाद को हरा दे.
कर्नाटक पहुंच चुका है क्वार्टर फाइनल में
इस ट्रॉफी के ग्रुप-डी में कर्नाटक की टीम पांच मैच में पांचों मैच जीत कर 20 अंक हासिल कर पहले ही क्वार्टर में पहुंच चुकी है. वहीं हैदराबाद की टीम ने पांच मैचों में चार जीत के साथ 16 अंक है. झारखंड ने पांच मैचों में सिर्फ तीन जीत के साथ 12 अंक ही हासिल कर पाया है. ऐसे में जम्मू-कश्मीर के साथ झारखंड का मैच दिलचस्प तो रहेगा ही साथ ही उसे अपने भाग्य का भी इंतजार करना पड़ेगा. झारखंड की टीम कर्नाटक और हैदराबाद से हारी थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




