एक हार का मतलब यह नहीं कि श्रृंखला गवां दी : सचिन तेंदुलकर
Updated at : 26 Feb 2017 4:07 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने हार के बावजूद भारतीय टीम का समर्थन करते हुए कहा कि विराट कोहली की अगुआई वाली टीम इंडिया पुणे में पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद वापसी करेगी. भारत को पहले टेस्ट में 333 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी और टीम दोनों ही […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने हार के बावजूद भारतीय टीम का समर्थन करते हुए कहा कि विराट कोहली की अगुआई वाली टीम इंडिया पुणे में पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद वापसी करेगी.
भारत को पहले टेस्ट में 333 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी और टीम दोनों ही पारियों में 110 रन बनाने में भी नाकाम रही. आज सुबह यहां नई दिल्ली मैराथन को हरी झंडी दिखाने वाले तेंदुलकर ने कहा कि चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में अभी कुछ तय नहीं है.
मैराथन को हरी झंडी दिखाने के बाद तेंदुलकर ने कहा, ‘‘भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट श्रृंखला पर बात करुं तो यह हमारे लिए कड़ा टेस्ट मैच था. लेकिन यह खेल का हिस्सा है. इस हार का मतलब यह नहीं कि हमने श्रृंखला गंवा दी, श्रृंखला में अब भी कुछ तय नहीं है.’ उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय टीम के जज्बे को जानने के कारण मुझे पता है कि वे वापसी करेंगे. ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी इस बारे में पता है क्योंकि जब हम उन्हें हराते हैं तो हमें भी पता होता है कि वे कडी वापसी करेंगे. मुझे कोई संदेह नहीं है कि भारतीय टीम वापसी करेगी और कड़ी प्रतिस्पर्धा देगी.’
तेंदुलकर ने कहा कि प्रत्येक टीम और खिलाड़ी के करियर में मुश्किल लम्हें आते हैं और यही खेल को रोमांचक बनाता है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक जड़ने के बाद 2013 में संन्यास लेने वाले तेंदुलकर ने कहा, ‘‘अच्छे लम्हें भी होते हैं और मुश्किल लम्हें भी और यह इस पर निर्भर करता है कि आप गिरने के बाद अपने पैरों पर फिर कैसे खड़े होते हो और प्रतिस्पर्धा देते हो. यही चीज खेल को रोमांचक बनाती है.
खिलाड़ी इसी के लिए खेलते हैं.’ मैराथन के बारे में तेंदुलकर ने कहा, ‘‘इस मैराथन के बारे में सकारात्मक चीज यह है कि लोगों को अधिक जोड़ा जा रहा है, इसका हिस्सा बनाया जा रहा है और वे बेहतर स्वस्थ जीवशैली अपना रहे हैं. इसमें हिस्सा लेने वाले दिल्ली के लोगों में काफी उत्साह है.’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




