प्रधानमंत्री ने टी20 विश्व कप जीतने पर दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम को बधाई दी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Feb 2017 6:04 PM
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम को आज लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने पर बधाई दी. मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भारत के दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप जीतने से बहुत खुश हूं. टीम को बधाई. भारत को उनकी उपलब्धि पर गर्व है. ” भारत ने बेंगलुरु में खेले फाइनल […]
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम को आज लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने पर बधाई दी. मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भारत के दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप जीतने से बहुत खुश हूं. टीम को बधाई.
भारत को उनकी उपलब्धि पर गर्व है. ” भारत ने बेंगलुरु में खेले फाइनल में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को नौ विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीता. भारत ने इससे पहले 2012 में भी पाकिस्तान को हराकर ही खिताब जीता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










