पोंटिंग ने कोहली को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताया

मेलबर्न : महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग का मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय दुनिया का नंबर एक वनडे बल्लेबाज है लेकिन अभी उसे टेस्ट क्रिकेट में महान नहीं कहा जा सकता. पोंटिंग ने ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ से कहा ,‘‘ क्या वह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है. हां, वह है. वह छह सात […]
मेलबर्न : महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग का मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय दुनिया का नंबर एक वनडे बल्लेबाज है लेकिन अभी उसे टेस्ट क्रिकेट में महान नहीं कहा जा सकता. पोंटिंग ने ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ से कहा ,‘‘ क्या वह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है. हां, वह है. वह छह सात महीने पहले ही था और वहां से उसने नये मानदंड कायम कर दिये हैं.”
कोहली की कप्तानी में भारत ने वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को टेस्ट श्रृंखलाओं में हराया. अब वह वनडे टीम के भी कप्तान हैं. पोंटिंग ने कहा कि तीनों प्रारुपों में कप्तानी से कोहली और निखरेंगे. उन्होंने कहा ,‘‘ अभी उसे सर्वश्रेष्ठ कहना जल्दबाजी होगी. यह कह सकते हैं कि वनडे क्रिकेट में वह सर्वश्रेष्ठ हैं. उसका वनडे रिकार्ड बेहतरीन है लेकिन टेस्ट के लिये अभी उसे थोड़ा समय और देना होगा.” उन्होंने कहा ,‘‘टेस्ट क्रिकेट में अभी उसे महान नहीं कहा जा सकता. महान खिलाडी तेंदुलकर, लारा, कैलिस जैसे होते हैं जो 120, 130 या 200 टेस्ट खेल चुके हैं. विराट तो अभी आधे भी नहीं खेला.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




