अश्विन और जडेजा के बीच नंबर एक के लिए जंग

दुबई : भारत के स्टार स्पिनर आर अश्विन और उनके साथी खिलाड़ी रविंद्र जडेजा के बीच बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार से हैदराबाद में शुरू हो रहे टेस्ट में आईसीसी गेंदबाजों की शीर्ष रैंकिंग का भी मुकाबला होगा. अश्विन टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर हैं लेकिन जडेजा उनसे आठ ही अंक पीछे हैं. अक्तूबर […]
दुबई : भारत के स्टार स्पिनर आर अश्विन और उनके साथी खिलाड़ी रविंद्र जडेजा के बीच बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार से हैदराबाद में शुरू हो रहे टेस्ट में आईसीसी गेंदबाजों की शीर्ष रैंकिंग का भी मुकाबला होगा.
अश्विन टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर हैं लेकिन जडेजा उनसे आठ ही अंक पीछे हैं. अक्तूबर 2016 में इंदौर में न्यूजीलैंड पर 321 रन से मिली जीत के बाद से अश्विन रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं. बांग्लादेश के शाकिब अल हसन (14वां स्थान) इस श्रृंखला में भाग ले रहे तीसरे सर्वरच्च रैंकिंग वाले गेंदबाज हैं. भारत के ईशांत शर्मा (23वां), बांग्लादेश के मेहदी हसन (36वां) , भारत के उमेश यादव (37वां) और बांग्लादेश के ताजुल इस्लाम (39वां) के पास भी अपनी रैंकिंग सुधारने का मौका है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




