भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी के पिता का निधन

कानपुर : भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के पिता तौसिफ अली का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, जिससे इस क्रिकेटर को टी20 टीम के साथ अपने रिहैबिलिटेशन को छोड़कर बीती रात अमरोहा रवाना होना पड़ा. शमी घुटने की चोट से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन में थे, वह यहां इंग्लैंड के खिलाफ पहले […]
कानपुर : भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के पिता तौसिफ अली का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, जिससे इस क्रिकेटर को टी20 टीम के साथ अपने रिहैबिलिटेशन को छोड़कर बीती रात अमरोहा रवाना होना पड़ा. शमी घुटने की चोट से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन में थे, वह यहां इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 के दौरान टीम के साथ थे.
शमी के पिता पांच जनवरी से अस्पताल में थे, जब उन्हें पहला दिल का दौरा पड़ा था. उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के सचिव युद्धवीर सिंह ने बताया कि भारतीय और इंग्लैंड टीम के बाकी खिलाडी विशेष बसों से लखनऊ गये और फिर वहां अमौसी हवाई अड्डे से विमान से अगला टी20 मैच खेलने नागपुर रवाना हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




