ePaper

क्रिकेट खेलने के लिये भारत जैसा कोई स्थान नहीं : बटलर

Updated at : 18 Jan 2017 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
क्रिकेट खेलने के लिये भारत जैसा कोई स्थान नहीं : बटलर

कटक : इंग्लैंड ने भारत दौरे में अब तक कोई मैच नहीं जीता है लेकिन उसकी एकदिवसीय टीम के उप कप्तान जोस बटलर ने कहा कि मेजबान देश क्रिकेट खेलने के लिये सर्वश्रेष्ठ जगह है. बटलर टेस्ट श्रृंखला 0-4 से गंवाने वाली इंग्लैंड टीम का भी हिस्सा थे. उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के लिये कल […]

विज्ञापन

कटक : इंग्लैंड ने भारत दौरे में अब तक कोई मैच नहीं जीता है लेकिन उसकी एकदिवसीय टीम के उप कप्तान जोस बटलर ने कहा कि मेजबान देश क्रिकेट खेलने के लिये सर्वश्रेष्ठ जगह है. बटलर टेस्ट श्रृंखला 0-4 से गंवाने वाली इंग्लैंड टीम का भी हिस्सा थे.

उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के लिये कल का मैच करो या मरो जैसा है और उनकी टीम इसमें कोई कसर नहीं छोड़ेगी. उन्होंने दूसरे वनडे की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘क्रिकेट खेलने के लिये भारत से बेहतर कोई जगह नहीं है. खेल का पूरा आनंद लेने के लिये यह शानदार अनुभव होता है. पुणे में पहले वनडे के दौरान माहौल शानदार था. लोग जितना चुप रहते उतना हमारे लिये बेहतर होता है. यह हमारे लिये बहुत अच्छी चुनौती है जिसका वास्तव में हम लुत्फ उठा रहे हैं. ”

बटलर ने कहा, ‘‘हमने पहला वनडे गंवा दिया था और इसलिए गुरुवार का मैच हमारे लिये नाकआउट जैसा बन गया है. अगर और आगे की बात करें तो गर्मियों में एक टूर्नामेंट (इंग्लैंड में चैंपियन्स ट्रॉफी) होना है और ऐसे में दबाव में खेलना अच्छा अनुभव है. ” उन्होंने कहा कि उनकी टीम वापसी करने में सक्षम है. बटलर ने कहा, ‘‘हम पहला मैच गंवाने के बाद वापसी करके श्रृंखला जीत सकते हैं. हमें निश्चित तौर पर एक समय में एक मैच पर ध्यान देना चाहिए लेकिन गुरुवार का मैच हमारे लिये नाकआउट जैसा है और इससे खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने के लिये प्रेरित होंगे. ”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola