विराट कोहली को परेशान करने की तैयारी कर रहा है इंग्लैंड, क्या योजना में हो पाएगा सफल ?
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कटक : इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जैक बाल गुरुवार को यहां भारत के खिलाफ होने वाले दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में विरोधी कप्तान विराट कोहली की लय को बिगाड़ने के लिए शार्ट गेंद के इस्तेमाल की योजना बना रहे हैं. कोहली ने पुणे में पहले वनडे में 122 रन की पारी खेलने के अलावा केदार […]
विज्ञापन
कटक : इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जैक बाल गुरुवार को यहां भारत के खिलाफ होने वाले दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में विरोधी कप्तान विराट कोहली की लय को बिगाड़ने के लिए शार्ट गेंद के इस्तेमाल की योजना बना रहे हैं.
कोहली ने पुणे में पहले वनडे में 122 रन की पारी खेलने के अलावा केदार जाधव (120) के साथ पांचवें विकेट के लिए 200 रन जोड़े जिससे भारत 351 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 63 रन पर चार विकेट गंवाने के बावजूद जीत दर्ज करने में सफल रहा.
बाल ने बीबीसी रेडियो फाइव लाइव से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि दूधिया रोशनी में गेंद कुछ अधिक तेजी से निकल सकती है और ऐसे में आप शार्ट गेंद का इस्तेमाल कुछ अधिक कर सकते हो. लेकिन मुझे लगता है कि यह अधिक से अधिक मिश्रण करना है. प्रयास करना कि वह लय हासिल नहीं कर पाए और उम्मीद करते हैं कि वह हवा में शाट खेल जाएगा.’
उन्होंने कहा, ‘‘वह अविश्वसनीय खिलाड़ी है. टेस्ट मैचों में हमने उसे काफी रन बनाते देखा और उसने एकदिवसीय श्रृंखला की शुरुआत काफी अच्छी की.’ इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘हमारे पास उसके लिए योजनाएं हैं. उम्मीद करते हैं कि कुछ दिनों में हम इसका इस्तेमाल करेंगे.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










