...तो बिना खेले 2019 विश्वकप से बाहर हो जाएगा पाकिस्‍तान

Updated at : 11 Jan 2017 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
...तो बिना खेले 2019 विश्वकप से बाहर हो जाएगा पाकिस्‍तान

दुबई : एकदिवसीय टीम रैंकिंग के निचले हिस्से में मौजूद पाकिस्तान जब शुक्रवार से ब्रिसबेन में शुरू हो रही पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज में फॉर्म में चल रहे विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा, तो उसकी नजरें आइसीसी विश्व कप 2019 के लिए सीधे क्वालीफाई करने पर टिकी होंगी. पूर्व विश्व चैंपियन पाकिस्तान पर फिलहाल […]

विज्ञापन

दुबई : एकदिवसीय टीम रैंकिंग के निचले हिस्से में मौजूद पाकिस्तान जब शुक्रवार से ब्रिसबेन में शुरू हो रही पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज में फॉर्म में चल रहे विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा, तो उसकी नजरें आइसीसी विश्व कप 2019 के लिए सीधे क्वालीफाई करने पर टिकी होंगी. पूर्व विश्व चैंपियन पाकिस्तान पर फिलहाल ब्रिटेन में होनेवाली 50 ओवर की आइसीसी की शीर्ष प्रतियोगिता में सीधे क्वालीफाई करने से वंचित रहने का खतरा मंडरा रहा है. टीम अभी 89 अंक के साथ आठवें स्थान पर है. उसके बांग्लादेश से दो कम, जबकि वेस्टइंडीज से दो अधिक अंक हैं.

मेजबान इंग्लैंड और 30 सितंबर 2017 को आइसीसी एकदिवसीय टीम रैंकिंग में शीर्ष सात टीमें 30 मई से 15 जुलाई 2019 तक होनेवाली प्रतियोगिता के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगी. निचले पायदान पर रहनेवाली चार टीमें और आइसीसी विश्व क्रिकेट लीग की छह टीमें इसके बाद 10 टीमों के आइसीसी क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर 2018 में हिस्सा लेंगी और इस टूर्नामेंट की शीर्ष दो टीमें विश्व कप की 10 टीमों को पूरा करेंगी. पाकिस्तान को सीरीज से पूर्व की अपनी रैंकिंग बरकरार रखने के लिए कम-से-कम एक मैच जीतना होगा, जबकि एक से अधिक जीत पर उसे महत्वपूर्ण अंक मिलेंगे.

पाकिस्तान अगर दो मैच जीतता है, तो उसके बांग्लादेश के बराबर 91 अंक हो जायेंगे, लेकिन दशमलव अंक तक गणना पर वह पीछे रहेगा. पाकिस्तान अगर सीरीज में जीत दर्ज करता है, तो बांग्लादेश को पीछे छोड़ देगा और उसके विश्व कप में सीधे क्वालीफाई करने की संभावना भी बढ़ जायेगी.
दूसरी तरफ अगर ऑस्ट्रेलिया को सीरीज पूर्व के अपने रैंकिंग अंक बरकरार रखने हैं, तो उसे सीरीज कम-से-कम 4-1 के अंतर से जीतनी होगी. टीम अगर 3-2 से जीत दर्ज करती है, तो उसे अंक गंवाने पड़ेंगे. ऑस्ट्रेलिया अपनी शीर्ष रैंकिंग गंवा सकता है, लेकिन इसके लिए पाकिस्तान को 4-1 से जीत दर्ज करनी होगी.
दूसरी तरफ दुनिया की तीसरे नंबर की टीम भारत जब 15 जनवरी से पुणे में तीन मैचों की सीरीज में पांचवें नंबर की टीम इंग्लैंड से भिड़ेगा, तो उसका इरादा दूसरे नंबर की टीम दक्षिण अफ्रीका और अपने बीच अंकों के अंतर को कम करना होगा.
भारत अगर क्लीन स्वीप करता है, तो वह 114 अंक तक पहुंचा सकता है, जबकि इसके उलट नतीजा रहने पर इंग्लैंड एक स्थान के फायदे से चौथे स्थान पर पहुंचेगा, जबकि भारत पांचवें स्थान पर खिसक जायेगा. खिलाड़ियों की रैंकिंग में भारत के नवनियुक्त कप्तान विराट कोहली की नजरें दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर टिकी होंगी. कोहली अभी डिविलियर्स से सिर्फ 13 अंक पीछे हैं. सिडनी में पाकिस्तानी गेंदबाजी को ध्वस्त करनेवाले ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर कोहली से सिर्फ दो अंक पीछे तीसरे स्थान पर हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola