इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 मैचों की मेजबानी कर सकता है मुंबई: वेंगसरकर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : तमिलनाडु क्रिकेट संघ के अगले महीने भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर 19 श्रृंखला की मेजबानी में अक्षमता जताने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर का मानना है कि इन मैचों को स्थानांतरित किया जाना चाहिए और मुंबई में इसकी मेजबानी होनी चाहिए. पूर्व मुख्य चयनकर्ता वेंगसरकर ने कहा, ‘‘पूर्व भारतीय कप्तान […]
विज्ञापन
मुंबई : तमिलनाडु क्रिकेट संघ के अगले महीने भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर 19 श्रृंखला की मेजबानी में अक्षमता जताने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर का मानना है कि इन मैचों को स्थानांतरित किया जाना चाहिए और मुंबई में इसकी मेजबानी होनी चाहिए.
पूर्व मुख्य चयनकर्ता वेंगसरकर ने कहा, ‘‘पूर्व भारतीय कप्तान होने के नाते मुझे लगता है कि अगर टीएनसीए इंग्लैंड के खिलाफ अंडर 19 मैचों की मेजबानी करने में अक्षम है तो मुंबई इसकी मेजबानी कर सकता है क्योंकि उसके पास भारत के किसी अन्य शहर से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय आयोजन स्थल हैं.” टीएनसीए ने तूफान वरदा, इससे हुए नुकसान और अपने स्वयं के घरेलू क्रिकेट कार्यक्रम का हवाला देते हुए कहा है कि उसके पास पर्याप्त फिट मैदान नहीं है जिससे कि वह एक पखवाडे तक चेपक में एमए चिदंबरम स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ मैचों की मेजबानी कर सके.
भारत की ओर से 116 टेस्ट खेलने वाले और लार्ड्स में लगातार तीन शतक जड़ने वाले वेंगसरकर साथ ही चाहते हैं कि मुंबई को रिजर्व स्थल बनाया जाए जिससे कि अगर हैदराबाद क्रिकेट संघ फरवरी में किसी कारण से भारत और बांग्लादेश के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की मेजबानी नहीं कर पाए तो उसका आयोजन यहां कराया जा सके.
वेंगसरकर ने कहा, ‘‘इसके अलावा मुंबई को भारत-बांग्लादेश टेस्ट का बैक आप स्थल बनाया जा सकता है अगर हैदराबाद किसी कारण से इसकी मेजबानी से इनकार करता है तो.” उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि क्रिकेट हमेशा प्राथमिकता होना चाहिए. इन मैचों का कार्यक्रम काफी समय पहले तैयार कर लिया गया था और इनकी मेजबानी में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










