मुलायम ने कार्यकर्ताओं से कहा- मेरे पास कुछ नहीं, सब कुछ अखिलेश के पास

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) में जारी ड्रामा पर अभी विराम नहीं लगा है. समर्थकों को लेकर अखिलेश यादव की गुट ने कल चुनाव आयोग में अपनी ताकत दिखा दी है. रामगोपाल यादव ने कल देर शाम चुनाव आयोग में जाकर अपने समर्थकों का हलफनामा पेश किया. अब मुलायम सिंह गुट की बारी है. इस […]
लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) में जारी ड्रामा पर अभी विराम नहीं लगा है. समर्थकों को लेकर अखिलेश यादव की गुट ने कल चुनाव आयोग में अपनी ताकत दिखा दी है. रामगोपाल यादव ने कल देर शाम चुनाव आयोग में जाकर अपने समर्थकों का हलफनामा पेश किया. अब मुलायम सिंह गुट की बारी है. इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि मुलायम सिंह ने अपनी हार मान ली है. उन्होंने अपनी हार के कुछ संकेत भी दिये हैं.
मुलायम सिंह यादव ने आज दिल्ली रवाना होने से पहले अपने भाई शिवपाल सिंह यादव के साथ पार्टी राज्य मुख्यालय पर पहुंचकर सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा, अखिलेश यादव मेरे पुत्र हैं क्या करें. मेरे पास गिनती के नेता हैं अब सब कुछ अखिलेश यादव के पास है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




