ePaper

शमी ने पत्नी के ड्रेस पर भद्दा कमेंट्स करने वालों को लताड़ा, कहा, ...जलते रहो...

Updated at : 26 Dec 2016 3:41 PM (IST)
विज्ञापन
शमी ने पत्नी के ड्रेस पर भद्दा कमेंट्स करने वालों को लताड़ा, कहा, ...जलते रहो...

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को अपनी पत्नी और बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर डालने के बाद कुछ खराब टिप्पणियों का सामना करना पड़ा क्योंकि कुछेक ने उनकी जीवनसाथी की ड्रेस की आलोचना की. ट्रोल्स ने शमी को नैतिकता का भाषण दिया है क्योंकि उनकी पत्नी फोटो में बिना बाजू का गाउन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को अपनी पत्नी और बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर डालने के बाद कुछ खराब टिप्पणियों का सामना करना पड़ा क्योंकि कुछेक ने उनकी जीवनसाथी की ड्रेस की आलोचना की. ट्रोल्स ने शमी को नैतिकता का भाषण दिया है क्योंकि उनकी पत्नी फोटो में बिना बाजू का गाउन पहने हुए हैं.

इस भारतीय तेज गेंदबाज ने हालांकि ट्विटर और फेसबुक पर ट्रोल्स पर करारा जवाब भी दिया है. उन्होंने 40 हजार से ज्यादा फोलोअर्स को लिखा, ‘‘वेरी गुड मार्निंग?? हर किसी को जिंदगी में मुकाम नहीं मिलता, कुछ किस्मत वाले ही होते हैं जिन्हें ये नसीब होता है….जलते रहो… ‘ शमी ने लिखा, ‘‘ये दोनों (पत्नी और बेटी) मेरी जिदंगी और ‘लाइफ पार्टनर’ हैं, मैं अच्छी तरह जानता हूं कि क्या करना है क्या नहीं..हमें अपने अंदर देखना चाहिए हम कितने अच्छे हैं…??’ शमी ने 23 दिसंबर को फेसबुक पर अपने परिवार की फोटो पोस्ट की थी जिसके बाद उनके कुछ फालोअर्स ने ये खराब टिप्पणियां की जिन्होंने कहा कि उनकी पत्नी की ड्रेस ‘गैर इस्लामिक’ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola