इंग्लैंड को कुक के रनों की जरुरत है, कप्तानी की नहीं : वान

लंदन : भारत के हाथों टेस्ट श्रृंखला में 4-0 से मिली हार के बाद एलिस्टेयर कुक की कप्तानी की काफी आलोचना हो रही है और पूर्व कप्तान माइकल वान का मानना है कि टीम को इस सलामी बल्लेबाज की ताकत और रनों की जरुरत है, नेतृत्व की नहीं. वान ने डेली टेलीग्राफ में अपने कालम […]
लंदन : भारत के हाथों टेस्ट श्रृंखला में 4-0 से मिली हार के बाद एलिस्टेयर कुक की कप्तानी की काफी आलोचना हो रही है और पूर्व कप्तान माइकल वान का मानना है कि टीम को इस सलामी बल्लेबाज की ताकत और रनों की जरुरत है, नेतृत्व की नहीं. वान ने डेली टेलीग्राफ में अपने कालम में लिखा ,‘‘ जब आप कप्तान हैं और टीम हार रही है तो आप खेल का मजा नहीं ले सकते.
आप सुबह उठते हैं और आपको खेलने की इच्छा नहीं करती. कुक ने खेलने की वह उर्जा और इच्छाशक्ति फिर हासिल कर ली है. टीम को उसकी ताकत और रनों की जरुरत है, कप्तानी की नहीं.” उन्होंने कहा कि कुक को खुद से पूछना चाहिये कि क्या वह कप्तानी के लायक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




