लोकेश राहुल ने 199 रन पर आउट होकर बनाया अनोखा रिकॉर्ड
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चेन्नई : लोकेश राहुल आज इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन महज एक रन से अपने पहले दोहरे शतक से चूक गए. राहुल भले ही दोहरे शतक से चूक गये हों, लेकिन उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. टेस्ट क्रिकेट में 199 […]
विज्ञापन
चेन्नई : लोकेश राहुल आज इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन महज एक रन से अपने पहले दोहरे शतक से चूक गए. राहुल भले ही दोहरे शतक से चूक गये हों, लेकिन उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
टेस्ट क्रिकेट में 199 रन पर आउट होने वाले वो दुनिया के नौवें और भारत के दुसरे बल्लेबाज बन गये हैं. भारत की ओर से इससे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन भी 199 रन पर आउट हो चुके हैं. अजहर 17 दिसंबर 1986 को श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए शानदार 199 रन बनाया था, लेकिन दोहरे शतक से केवल एक रन से चूक गये थे.
टेस्ट क्रिकेट में 199 रन पर आउट होने वाले बल्लेबाजों में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ, इंग्लैंड के इयान बेल, पाकिस्तान के यूनिस खान, ऑस्ट्रेलिया के वॉ, श्रीलंका के जयसूर्या, ऑस्ट्रेलिया के इलियट, भारत के अजहरुद्दीन और पाकिस्तान के मुदस्सर नजर शामिल हैं.
ज्ञात हो राहुल की 199 रन की पारी और दो शतकीय साझेदारियों से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन पहली पारी में चार विकेट पर 391 रन बनाकर अपना पलड़ा भारी कर लिया है. राहुल ने लेग स्पिनर आदिल राशिद (एक विकेट पर 76 रन) की गेंद पर खराब शाट खेलकर विकेट गंवाने से पहले 311 गेंद की अपनी शानदार पारी के दौरान 16 चौके और तीन छक्के मारे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










