ePaper

पीवी सिंधु ने मारिन से बदला चुकाया, सेमीफाइनल में पहुंचीं

Updated at : 17 Dec 2016 10:15 AM (IST)
विज्ञापन
पीवी सिंधु ने मारिन से बदला चुकाया, सेमीफाइनल में पहुंचीं

दुबई : भारतीय बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधु ने कारोलिना मारिन से रियो ओलंपिक के फाइनल में मिली हार का बदला चुकता करते हुए आज यहां इस स्पेनिश खिलाडी को एक रोमांचक मैच में सीधे गेम में हराकर दुबई विश्व सुपरसीरीज फाइनल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश किया. सिंधु रियो में ओलंपिक फाइनल में मारिन से […]

विज्ञापन

दुबई : भारतीय बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधु ने कारोलिना मारिन से रियो ओलंपिक के फाइनल में मिली हार का बदला चुकता करते हुए आज यहां इस स्पेनिश खिलाडी को एक रोमांचक मैच में सीधे गेम में हराकर दुबई विश्व सुपरसीरीज फाइनल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश किया. सिंधु रियो में ओलंपिक फाइनल में मारिन से हार गयी थी और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा था लेकिन आज वह अपनी इस कड़ी प्रतिद्वंद्वी के सामने खेल के हर विभाग में अव्वल साबित हुई.

भारतीय खिलाडी ने 46 मिनट तक चला यह मैच 21-17, 21-13 से जीता. यह सिंधु की ग्रुप बी में दूसरी जीत थी जिससे उन्होंने अंतिम चार में भी अपनी जगह पक्की की. चीन की सुन यू अपने तीनों मैच जीतकर ग्रुप बी में शीर्ष पर रही जबकि मारिन को अपने तीनों मैच में हार का सामना करना पडा. विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाडी मारिन ने आक्रामक खेल दिखाने की कोशिश की लेकिन सिंधु ने इस बार उनका न सिर्फ डटकर सामना किया बल्कि महत्वपूर्ण मौकों पर अंक बटोरकर स्पेनिश खिलाडी को बैकफुट पर भी रखा.

मारिन के खिलाफ सिंधु शुरु से ही रियो की हार का बदला चुकता करने के लिये प्रतिबद्ध दिखी. दोनों खिलाडियों ने आक्रामक शुरुआत की. सिंधु ने पहले गेम में 2-0 की बढत से शुरुआत की हालांकि स्पेनिश खिलाडी ने जल्द ही स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया. इसके बाद सिंधु ने तीन गलतियां जिसका फायदा उठाकर मारिन 6-3 से आगे हो गयी. सिंधु ने वापसी करने में देर नहीं लगायी और स्कोर 7-7 से बराबर कर दिया. इसके बाद दोनों खिलाड़ी लगभग बराबरी पर चलती रही और इंटरवल तक भारतीय स्टार ने 11-10 की मामूली बढत हासिल कर रखी थी.

इसके बाद भी दोनों के बीच एक दूसरे से आगे निकलने की होड लगी रही। सिंधु ने बीच में लगातार चार अंक बनाये और वह 16-12 से आगे हो गयी. इसके बाद उन्होंने पीछे मुडकर नहीं देखा. मारिन ने वापसी के लिये अपनी तरफ से प्रयास किये और छह में से तीन गेम प्वाइंट बचाये लेकिन सिंधु ने जोरदार स्मैश से पहला गेम अपने नाम कर दिया. मारिन को दूसरा गेम शुरु होने से पहले चिकित्सक की मदद लेनी पडी। लग रहा था कि उनके पांव में कुछ खरोंच आयी हैं.

स्पेनिश खिलाडी ने अपने शानदार रिटर्न से सिंधु को शुरु में परेशान किया और 3-1 से बढ़त बनायी. भारतीय खिलाड़ी ने जल्द ही अपनी प्रतिद्वंद्वी को लंबी रैलियों में उलझाया और 5-3 से बढ़त हासिल कर ली. सिंधु ने मारिन को नेट से दूर रखने की रणनीति अपनायी और लगातार शटल को कोर्ट के पिछले हिस्से में फेंका. उनकी यह रणनीति कारगर साबित हुई और मारिन ने सिंधु की लय बिगाड़ने के लिए गलतियां की.

सिंधु कोर्ट को कवर करने में भी अव्वल रही और मारिन के शटल बाहर मारने के कारण इंटरवल तक इस भारतीय ने 11-6 से बढ़त बना दी. जब सिंधु 13-7 पर थी तब वह साइडलाइन में चूक गयी और कोच पुलेला गोपीचंद ने उन्हें शांतचित होकर खेलने की सलाह दी. मारिन को लगातार अपने शाट्स से जूझना पड़ रहा था और सिंधु ने जल्द ही 17-10 से बढ़त हासिल कर ली. और फिर जब मारिन ने एक लंबा शाट मारा तो उन्होंने मैच प्वाइंट हासिल किया. स्पेनिश खिलाडी ने इसके बाद फिर से शाट नेट पर मारा जिससे सिंधु गेम और मैच जीतने में सफल रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola