ePaper

टीम इंडिया को लगा झटका, शमी, साहा चेन्नई टेस्ट बाहर

Updated at : 11 Dec 2016 3:48 PM (IST)
विज्ञापन
टीम इंडिया को लगा झटका, शमी, साहा चेन्नई टेस्ट बाहर

मुंबई : भारत के मध्यम गति के गेंदबाज मोहम्मद शमी और पहली पसंद के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा चोटिल होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ 16 से 20 दिसंबर को चेन्नई में होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट में भी नहीं खेल पाएंगे. दोनों खिलाड़ी चोटों के कारण यहां चल रहे मुंबई टेस्ट में भी नहीं […]

विज्ञापन

मुंबई : भारत के मध्यम गति के गेंदबाज मोहम्मद शमी और पहली पसंद के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा चोटिल होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ 16 से 20 दिसंबर को चेन्नई में होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट में भी नहीं खेल पाएंगे. दोनों खिलाड़ी चोटों के कारण यहां चल रहे मुंबई टेस्ट में भी नहीं खेल रहे हैं.

शमी को सीरीज के दौरान दाहिने पैर में चोट के कारण परेशानी हो रही थी. यह तेज गेंदबाज राजकोट में शुरुआती टेस्ट में गेंदबाजी के वक्त हैमस्ट्रिंग में चोट के बावजूद पहले तीन टेस्ट मैच खेलने में सफल रहा. बोर्ड सचिव अजय शिर्के ने बयान में कहा, ‘‘बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने पुष्टि की कि भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और विकेटकीपर रिद्धिमान साहा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज-2016 के चेन्नई में होने वाले पांचवें टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे जो 16 दिसंबर से शुरू होगा. ”

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘शमी के दाहिने पैर के घुटने में सूजन है और उसे आराम और रिहैबिलिटेशन की सलाह दी गयी है. वह बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी जायेंगे. ” उन्होंने कहा, ‘‘साहा को इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज के विशाखापत्तनम में हुए दूसरे टेस्ट में हैमस्ट्रिंग टेंडर की चोट लगी थी और वह एनसीए में रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम से गुजर रहे हैं. ” साहा की अनुपस्थिति में पार्थिव पटेल मोहाली में तीसरे टेस्ट के बाद से विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola