VIDEO : जडेजा ने मोहाली टेस्ट में बल्ले से दिखाया ''राजपूती ट्रेडमार्क''

मोहाली : भारत के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की बल्ले से बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाने के लिये कई बार आलोचना की जाती रही है, उन्होंने अपने आलोचकों को जवाब देते हुए आज यहां इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पारी खेली. अपनी पारी के दौरान 10 चौके और एक छक्के […]
मोहाली : भारत के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की बल्ले से बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाने के लिये कई बार आलोचना की जाती रही है, उन्होंने अपने आलोचकों को जवाब देते हुए आज यहां इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पारी खेली.
अपनी पारी के दौरान 10 चौके और एक छक्के लगाये. टेस्ट क्रिकेट में अपनी शानदार पारी खेलने के बाद जडेजा ने मैदान पर अलग अंदाज में जश्न मनाया. उन्होंने मैदान पर बल्ले से तलवारबाजी का नजारा पेश किया. अपने जश्न मनाने के अंदाज के बारे में उन्होंने प्रेस वार्ता में खुलासा किया और कहा, राजपुत होने के नाते यह उनका ट्रेड मार्क है. वो मैदान पर तलवारबाजी तो नहीं कर सकते इसलिए उन्होंने बल्ले से ही तलवारबाजी का जश्न मनाया.
Watch @imjadeja do the traditional sword dance with his bat as he brings up his FIFTY!!! @Paytm Test Cricket #INDvENG pic.twitter.com/z1EWOUC8ZC
— BCCI (@BCCI) November 28, 2016
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




