ePaper

मैं बेईमान नहीं हूं : डुप्लेसिस

Updated at : 23 Nov 2016 5:20 PM (IST)
विज्ञापन
मैं बेईमान नहीं हूं : डुप्लेसिस

एडीलेड : विवादित हालात में गेंद से छेड़खानी के दोषी पाये गए दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने कहा कि वह बेईमान नहीं है और उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है. डुप्लेसिस को पिछले सप्ताह होबर्ट में दूसरे टेस्ट के दौरान गेंद पर लार रगडते हुए कैमरे में कैद कर लिया गया था. […]

विज्ञापन

एडीलेड : विवादित हालात में गेंद से छेड़खानी के दोषी पाये गए दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने कहा कि वह बेईमान नहीं है और उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है. डुप्लेसिस को पिछले सप्ताह होबर्ट में दूसरे टेस्ट के दौरान गेंद पर लार रगडते हुए कैमरे में कैद कर लिया गया था.

उन्हें पूरी मैच फीस का जुर्माना भरना पडा. डुप्लेसिस ने पत्रकारों से कहा ,‘‘ मैं इस फैसले से इत्तेफाक नहीं रखता. मुझे नहीं लगता कि मैने कोई गलती की है. मैं धोखेबाजी की कोशिश नहीं कर रहा था. गेंद से छेडखानी का मतलब है कि आप गेंद उठाकर खुरचते हैं और चमकाते हैं.” क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कार्यकारी हारुन लोर्गट ने कहा कि वह आईसीसी के सामने यह मसला उठायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola