ePaper

एशिया कप में भिड़ेगा भारत-पाकिस्‍तान, पीसीबी ने अनुमति दी

Updated at : 17 Nov 2016 5:35 PM (IST)
विज्ञापन
एशिया कप में भिड़ेगा भारत-पाकिस्‍तान, पीसीबी ने अनुमति दी

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सूत्रों ने कहा कि भारत ने 25 नवंबर से थाईलैंड में होने वाले महिला एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिये सहमति दे दी है. बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा था कि दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव को देखते […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सूत्रों ने कहा कि भारत ने 25 नवंबर से थाईलैंड में होने वाले महिला एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिये सहमति दे दी है. बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा था कि दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव को देखते हुए वह आईसीसी से बात करेंगे कि भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी टूर्नामेंट में ग्रुप चरण के मैचों का आयोजन नहीं किया जाये. इसके बाद एशिया कप के इस मैच पर अनिश्चितता के बादल छाये हुए थे.

लेकिन पीसीबी सूत्रों ने कहा कि अगर जरुरत पड़ी तो भारत ने पाकिस्तान के साथ आईसीसी टूर्नामेंट में खेलने पर सहमति दे दी है. सूत्र ने कहा, ‘‘हमने केपटाउन में पिछली आईसीसी बैठक में बहुत कड़ाई से इस मामले को उठाया था और भारत ने कहा कि उसे द्विपक्षीय सीरीज में हमारे साथ खेलने में आपत्ति थी लेकिन वह आईसीसी टूर्नामेंट में खेलेगा. ‘ उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी दल के प्रमुख नजम सेठी ने भारत-पाक क्रिकेट संबंधों पर ठाकुर के बयान की अखबार की क्लिपिंग और वीडियो रिकार्डिंग सौंपी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola