चोट से बाहर आये शिखर धवन, वापसी के लिए खेलेंगे रणजी

नयी दिल्ली : न्यूजीलैंड के खिलाफ सितंबर में हुए दूसरे टेस्ट में चोटिल हुए सीनियर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन राजस्थान के खिलाफ 21 नवंबर से शुरू हो रहे रणजी मैच में वापसी करेंगे. धवन राजस्थान के खिलाफ 21 नवंबर से शुरू हो रहे मैच में दिल्ली के लिये खेलेंगे. दिल्ली के कोच केपी भास्कर ने […]
नयी दिल्ली : न्यूजीलैंड के खिलाफ सितंबर में हुए दूसरे टेस्ट में चोटिल हुए सीनियर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन राजस्थान के खिलाफ 21 नवंबर से शुरू हो रहे रणजी मैच में वापसी करेंगे. धवन राजस्थान के खिलाफ 21 नवंबर से शुरू हो रहे मैच में दिल्ली के लिये खेलेंगे.
दिल्ली के कोच केपी भास्कर ने अगले दौर में धवन की उपलब्धता की पुष्टि की. भास्कर ने कहा ,‘‘ शिखर बायें अंगूठे के फ्रेक्चर से उबर चुके हैं और फिर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलेंगे. उनका रिहैबिलिटेशन पूरा हो चुका है और वह फाइनल चेकअप के लिये राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी गए हैं. उन्होंने बताया कि वह बेंगलूरु से सीधे वेनाड आयेंगे.” धवन अभी तक 23 टेस्ट में 38.62 की औसत से 1464 रन बना चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




