उमेश यादव के इस कैच पर जमकर हुआ विवाद, अंपायर भी हो गये कन्फ्यूज

राजकोट : भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. कल खेल के पहले दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रुट का दबदबा रहा. रुट ने कल शानदार पारी खेली और एशिया में पहला और भारत के खिलाफ अपना तीसरा शतक जमाया. यह उनका टेस्ट में 11वां शतक था. रुट […]
राजकोट : भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. कल खेल के पहले दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रुट का दबदबा रहा. रुट ने कल शानदार पारी खेली और एशिया में पहला और भारत के खिलाफ अपना तीसरा शतक जमाया. यह उनका टेस्ट में 11वां शतक था.
रुट के शतक के बाद इंग्लैंड के दो खिलाडियों मोइन अली और बेन स्टोक्स ने भी शतक जमाये. तीन बल्लेबाजों के शतक के दम पर इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ विशाल स्कोर खड़ा किया है. इंग्लैंड की पूरी टीम आज दूसरे दिन 537 रन के स्कोर पर आउट हो गयी.कल जो रुट को भारतीय गेंदबाज उमेश यादव ने 124 रन पर कॉट एंड बॉल आउट किया था. यादव के इस कैच पर विवाद हो गया. कुछ देर तक किसी को कुछ समझ नहीं आया. अंपायर भी कन्फ्यूज हो गये. फैसले के लिए थर्ड अंपायर का सहारा लेना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




