ePaper

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिये गुप्टिल न्यूजीलैंड टीम से बाहर

Updated at : 10 Nov 2016 4:19 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिये गुप्टिल न्यूजीलैंड टीम से बाहर

वेलिंगटन : खराब फार्म से जूझ रहे सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल समेत पांच खिलाडियों को पाकिस्तान के खिलाफ अगले सप्ताह शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम से बाहर कर दिया गया है. गुप्टिल ने भारत दौरे पर 21, 0 , 13, 24, 72 और 29 का स्कोर किया. […]

विज्ञापन

वेलिंगटन : खराब फार्म से जूझ रहे सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल समेत पांच खिलाडियों को पाकिस्तान के खिलाफ अगले सप्ताह शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम से बाहर कर दिया गया है. गुप्टिल ने भारत दौरे पर 21, 0 , 13, 24, 72 और 29 का स्कोर किया.

स्पिनर ईश सोढ़ी और जीतन पटेल के साथ तेज गेंदबाज डग ब्रासवेल और विकेटकीपर बल्लेबाज ल्यूक रोंची को भी 13 सदस्यीय टीम से बाहर किया गया है. उनकी जगह जीत रावल और कोलिन डे ग्रांडहोमे को जगह दी गई है जबकि हरफनमौला टाड एसल की टीम में वापसी हुई है.

टीम :

केन विलियमसन (कप्तान), टाड एसल, ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डे ग्रांडहोमे, मैट हेनरी, टाम लाथम, हेनरी निकोल्स, जिम्मी नीशाम, जीत रावल, टिम साउदी, रास टेलर, नील वेगनेर, बीजे वाटलिंग.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola