ePaper

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, सुरेश रैना वायरल बुखार के कारण पहले वन डे से बाहर

Updated at : 13 Oct 2016 2:17 PM (IST)
विज्ञापन
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, सुरेश रैना वायरल बुखार के कारण पहले वन डे से बाहर

नयी दिल्ली : एक साल बाद भारत की एकदिवसीय अंतराष्ट्रीय टीम में वापसी करने वाले बल्लेबाज सुरेश रैना वायरल बुखार के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे से बाहर हो गये. बीसीसीआई ने बयान जारी करके कहा, ‘‘बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने पुष्टि की है कि वायरल बुखार से उबर रहे सुरेश रैना न्यूजीलैंड के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : एक साल बाद भारत की एकदिवसीय अंतराष्ट्रीय टीम में वापसी करने वाले बल्लेबाज सुरेश रैना वायरल बुखार के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे से बाहर हो गये. बीसीसीआई ने बयान जारी करके कहा, ‘‘बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने पुष्टि की है कि वायरल बुखार से उबर रहे सुरेश रैना न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच से बाहर हो गये हैं.’

रैना अक्तूबर 2015 के बाद अपने पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में खेलने को लेकर उत्सुक थे. श्रृंखला का पहला मैच 16 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जाना है. भारत पहले ही तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 3-0 से क्लीनस्वीप कर चुका है.

बायें हाथ के इस बल्लेबाज को आस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय मैचों के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था जबकि जिंबाब्वे दौरे के लिए भी वह टीम में नहीं थे. वह अमेरिका में दो टी20 मैचों के लिए भी भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाये थे.
रैना दलीप ट्राफी में 52, 35 और 90 रन की पारियां खेलने के बाद से मैदान पर नहीं उतरे थे.उन्होंने पिछले हफ्ते मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्राफी मुकाबले में उत्तर प्रदेश की अगुआई की थी लेकिन बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे. उनकी टीम को पारी और 64 रन से हार का सामना करना पड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola