हम देश की नुमाइंदगी करते हैं, सेना देश की रक्षा करती है : तेंदुलकर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Oct 2016 10:20 PM
मुंबई : महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने आज किताब ‘फोर माइल्स टू फ्रीडम ..एस्केप फ्राम अ पाकिस्तानी पीओडब्ल्यू कैंप ‘ के मराठी संस्करण का विमोचन किया. फेथ जानस्टन की यह किताब ग्रुप कैप्टन (रिटायर्ड) दिलीप पारुलकर की आत्मकथा है जिन्होंने पाकिस्तान में युद्धबंदियों के शिविर से भागने की कोशिश की थी. मराठी संस्करण ‘वीरभरारी’ का […]
मुंबई : महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने आज किताब ‘फोर माइल्स टू फ्रीडम ..एस्केप फ्राम अ पाकिस्तानी पीओडब्ल्यू कैंप ‘ के मराठी संस्करण का विमोचन किया. फेथ जानस्टन की यह किताब ग्रुप कैप्टन (रिटायर्ड) दिलीप पारुलकर की आत्मकथा है जिन्होंने पाकिस्तान में युद्धबंदियों के शिविर से भागने की कोशिश की थी.
मराठी संस्करण ‘वीरभरारी’ का मीना शेटे संभू ने अनुवाद किया है. इस मौके पर तेंदुलकर ने कहा ,‘‘ सेना के सीनियर्स के साथ एक मंच पर खड़े होना गर्व की बात है. आप जो कुछ भी हमारे लिये करते हैं, उसके लिये बहुत बहुत धन्यवाद. गोपीचंद, मैं और बाकी खिलाड़ी देश की नुमाइंदगी करते हैं जबकि आप देश की रक्षा करते हैं.” उन्होंने कहा ,‘‘ मैने पाकिस्तान में क्रिकेट खेली है और बाकी खिलाड़ी भी पाकिस्तान में खेले हैं लेकिन कैप्टन पारुलकर की यह पारी सभी खिलाडियों को वहां जाकर मैच जीतने के लिये प्रेरित करेगी.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










