पाक में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर हमले का मास्टर माइंड अफगानिस्तान में मारा गया

पेशावर : श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर 2009 में लाहौर में हुए हमले का मुख्य षडयंत्रकर्ता पाकिस्तानी आतंकवादी अफगानिस्तान सीमा पर अफगान और अमेरिकी सेना के संयुक्त अभियान में मारा गया. एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने तालिबान कमांडरों के करीबी सूत्रों के हवाले से कहा कि प्रतिबंधित लश्कर ए झांगी का अगुवा कारी अजमल पकतिका प्रांत में मारा […]
पेशावर : श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर 2009 में लाहौर में हुए हमले का मुख्य षडयंत्रकर्ता पाकिस्तानी आतंकवादी अफगानिस्तान सीमा पर अफगान और अमेरिकी सेना के संयुक्त अभियान में मारा गया. एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने तालिबान कमांडरों के करीबी सूत्रों के हवाले से कहा कि प्रतिबंधित लश्कर ए झांगी का अगुवा कारी अजमल पकतिका प्रांत में मारा गया. श्रीलंकाई टीम पर हमले के बाद वह वजीरिस्तान भाग गया था. उस हमले में सात पुलिसकर्मी मारे गए थे और महेला जयवर्धने, कुमार संगकारा तथा अजंता मेंडिस समेत सात श्रीलंकाई खिलाड़ी घायल हो गए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




