भारत में पहले डे-नाइट टेस्ट के लिए अभी करना होगा इंतजार, ठाकुर ने अटकलों पर लगाया विराम

नयी दिल्ली : बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने आज कहा कि इस घरेलू सत्र में गुलाबी गेंद टेस्ट क्रिकेट में इस्तेमाल नहीं की जायेगी. इस बयान से ठाकुर ने भारत के इस लंबे घरेलू सत्र में पहले दिन-रात्रि टेस्ट की मेजबानी की अटकलों पर भी विराम लगा दिया. भारतीय टीम इस घरेलू सत्र में 13 […]
नयी दिल्ली : बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने आज कहा कि इस घरेलू सत्र में गुलाबी गेंद टेस्ट क्रिकेट में इस्तेमाल नहीं की जायेगी. इस बयान से ठाकुर ने भारत के इस लंबे घरेलू सत्र में पहले दिन-रात्रि टेस्ट की मेजबानी की अटकलों पर भी विराम लगा दिया.
भारतीय टीम इस घरेलू सत्र में 13 टेस्ट मैच खेलेगी जो फरवरी-मार्च तक चलेंगे. उन्हें लगता है कि बीसीसीआई को टेस्ट में गुलाबी गेंद का इस्तेमाल करने पर फैसला करने से पहले दलीप ट्राफी की तरह और प्रयोगों की जरुरत है. ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही यह शुरू कर चुकी है. ठाकुर ने कहा, ‘‘गुलाबी गेंद के बारे में कुछ भी कहना बहुत जल्दबाजी होगी. जहां तक दलीप ट्राफी में दूधिया रोशनी में इसके आयोजन का संबंध है तो यह काफी सफल रहा.
लेकिन आपको फैसला करने से पहले पूर्ण परिदृश्य में देखना होगा. ” उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमें अंतिम निर्णय लेने से पहले कई क्षेत्रों को देखना होगा. मैं फैसला करने से पहले वैज्ञानिक तरीके से विस्तृत जानकारी लेना चाहूंगा. लेकिन अभी हम इस सत्र में गुलाबी गेंद को लागू करने के लिये तैयार नहीं हैं. ”
गुलाबी गेंद का इस्तेमाल न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में होना था लेकिन इस फैसले ने उन अटकलों को समाप्त कर दिया जिसमें कहा जा रहा था कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज में ऐसा हो सकता था. घरेलू टीम बांग्लादेश के खिलाफ भी एक टेस्ट मैच खेलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




