शास्त्री विवाद के कारण बीसीसीआई ने ‘व्यक्ति के उपस्थित रहने'' का उपबंध जोड़ा
Updated at : 12 Sep 2016 9:01 PM (IST)
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा : बीसीसीआई का चयनकर्ताओं के चयन के लिये ‘साक्षात्कार के दौरान व्यक्ति के उपस्थित रहने’ का उपबंध जोड़ने के पीछे का मकसद भविष्य में रवि शास्त्री जैसे विवाद से बचना है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड के चयन करने के मापदंड के नियम 11 में लिखा गया है कि ‘उम्मीद्वार को निजी साक्षात्कार के लिये […]
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा : बीसीसीआई का चयनकर्ताओं के चयन के लिये ‘साक्षात्कार के दौरान व्यक्ति के उपस्थित रहने’ का उपबंध जोड़ने के पीछे का मकसद भविष्य में रवि शास्त्री जैसे विवाद से बचना है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड के चयन करने के मापदंड के नियम 11 में लिखा गया है कि ‘उम्मीद्वार को निजी साक्षात्कार के लिये उपस्थिति होना चाहिए. ‘ इससे पता चलता है कि बीसीसीआई ने भारतीय कोच के पद के साक्षात्कारों के बाद सबक लिया है.
शास्त्री ने तब वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये साक्षात्कार दिया था. बीसीसीआई के एक विश्वसनीय सूत्र ने कहा कि उन्होंने भविष्य में इस तरह की स्थिति से बचने के लिये यह उपबंध जोड़ा. सूत्र ने कहा, ‘‘मुख्य कोच के इंटरव्यू के बाद जो कुछ हुआ (शास्त्री और सौरव गांगुली के बीच बहस) उससे बचा जा सकता था लेकिन हमने इस बार यह सुनिश्चित किया है कि ऐसा कुछ नहीं हो. यदि कोई दिलचस्पी रखता है तो फिर वह कोई भी हो उसे साक्षात्कर के लिये उपस्थित होना होगा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




