ePaper

वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे हफीज

Updated at : 12 Sep 2016 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे हफीज

कराची : पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद हफीज पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण संयुक्त अरब अमीरात में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे और उनका इसके बाद होने वाली टेस्ट श्रृंखला में खेलना भी संदिग्ध है. हफीज चोट के कारण इंग्लैंड दौरे में पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद हफीज पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण संयुक्त अरब अमीरात में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे और उनका इसके बाद होने वाली टेस्ट श्रृंखला में खेलना भी संदिग्ध है.

हफीज चोट के कारण इंग्लैंड दौरे में पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलकर स्वदेश लौट आये थे. उन्हें अगले तीन सप्ताह के विश्राम की सलाह दी गयी है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मेडिकल पैनल में शामिल डा. मोहम्मद रियाज ने कहा, ‘‘उन्हें राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैब कार्यक्रम में शामिल होने के लिये कहा गया है लेकिन उन्हें पूरी तरह फिट होने में तीन सप्ताह और लग जाएंगे. ”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola