ePaper

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम का एलान, धौनी संभालेंगे कमान

Updated at : 12 Aug 2016 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम का एलान, धौनी संभालेंगे कमान

नयी दिल्ली : महेंद्र सिंह धौनी अमेरिका में 27 और 28 अगस्त को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली दो टी20 मैचों की श्रृंखला में भारत की अगुवाई करेंगे. भारतीय टीम में सभी मुख्य खिलाडियों को जगह दी गयी है. भारत की 14 सदस्यीय टीम में वे सभी प्रमुख 11 खिलाड़ी वापसी करेंगे, जिनको इस वर्ष […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : महेंद्र सिंह धौनी अमेरिका में 27 और 28 अगस्त को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली दो टी20 मैचों की श्रृंखला में भारत की अगुवाई करेंगे. भारतीय टीम में सभी मुख्य खिलाडियों को जगह दी गयी है. भारत की 14 सदस्यीय टीम में वे सभी प्रमुख 11 खिलाड़ी वापसी करेंगे, जिनको इस वर्ष जिम्बाब्वे के खिलाफ श्रृंखला से पहले आराम दिया गया था.

कैरेबियाई टीम के खिलाफ दो मैच फोर्ट लॉडरडेल के सेंट्रल ब्रोआर्ड रिजनल पार्क में खेले जाने हैं. टीम में वापसी करने वाले अहम खिलाडियों में उपकप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा और तीनों प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव शामिल हैं. इसके अलावा टीम में रविचंद्रन अश्विन और अमित मिश्रा की भी वापसी हुई है. बीसीसीआई सचिव अजय शिर्के ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिये आज इसकी घोषणा की. हरफनमौला खिलाड़ी स्टुअर्ट बिन्नी भी टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं.

सीनियर खिलाडियों युवराज सिंह, सुरेश रैना और हरभजन सिंह को टीम में जगह नहीं दी गयी है. ये तीनों खिलाडी ग्रेटर नोएडा में इस दौरान खेले जाने वाले दलीप ट्रॉफी में खेलते नजर आयेंगे. घरेलू श्रृंखला में युवराज इंडिया रेड और रैना इंडिया ग्रीन टीम की कप्तानी करेंगे.

दिलचस्प है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दलीप ट्रॉफी की इंडिया ग्रीन टीम के साथ अमेरिकी दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में भी शामिल किया गया है. इस कारण वह 23-26 अगस्त तक खेले जाने वाले इंडिया ग्रीन के मैच में नहीं खेलेंगे. धौनी के अलावा जिम्बाब्बे दौरे पर गयी भारतीय टीम में से केवल के एल राहुल को इस दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है.

सूत्रों के मुताबिक दलीप ट्रॉफी को ध्यान में रखकर टीम का चयन किया गया है. पहली बार यह घरेलू श्रृंखला दूधिया रोशनी में और गुलाबी गेंदों के साथ खेली जायेगी. विकेटकीपर रिद्धिमान साहा, टेस्ट खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय के अलावा अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को भी सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए नहीं चुना गया है और 22 अगस्त को चौथे और अंतिम टेस्ट के खत्म होने के बाद ये चारों खिलाड़ी भारत लौट आयेंगे.

टीम इस प्रकार है : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, अमित मिश्रा और स्टुअर्ट बिन्नी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola