ePaper

रविंद्र जडेजा को बाघ के साथ सेल्फी लेना पड़ा महंगा, भरना पडा़ 20,000 रुपये का जुर्माना

Updated at : 09 Aug 2016 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
रविंद्र जडेजा को बाघ के साथ सेल्फी लेना पड़ा महंगा, भरना पडा़ 20,000 रुपये का जुर्माना

अहमदाबाद : भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा ने गुजरात के जूनागढ़ के गिर वन्यजीव अभयारण्य में बाघों के साथ सेल्फी खिंचने के लिये गुजरात वन विभाग को 20,000 रुपये का जुर्माना दिया है क्योंकि कानून में इसकी सख्त मनाही है. जूनागढ़ के मुख्य वन संरक्षक ए पी सिंह ने कहा कि क्योंकि जडेजा देश से बाहर […]

विज्ञापन

अहमदाबाद : भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा ने गुजरात के जूनागढ़ के गिर वन्यजीव अभयारण्य में बाघों के साथ सेल्फी खिंचने के लिये गुजरात वन विभाग को 20,000 रुपये का जुर्माना दिया है क्योंकि कानून में इसकी सख्त मनाही है. जूनागढ़ के मुख्य वन संरक्षक ए पी सिंह ने कहा कि क्योंकि जडेजा देश से बाहर हैं तो उनके ससुर और राजकोट के निवासी हरदेव सिंह सोलंकी ने हाल में इस क्रिकेटर की तरफ से बयान दिया और जुर्माना भरा.

जांच रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जानी बाकी है. सिंह ने कहा, ‘‘जून में अपने दौरे के दौरान अभयारण्य के अंदर नियमों का उल्लघंन करने के लिये जडेजा ने 20,000 रुपये का जुर्माना दिया है. क्योंकि वह उपलब्ध नहीं था, हमने उसके ससुर से बयान लिया है जिन्होंने जडेजा की तरफ से जुर्माना भी भरा. ‘

जडेजा और उनकी पत्नी की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर आने के बाद 17 जून को जांच का आदेश दिया गया था. इन फोटो में दोनों जमीन पर खड़े होकर बाघों के सामने फोटो खिंचवा रहे थे. सिंह ने कहा, ‘‘जुर्माना और जांच रिपोर्ट दोनों अलग अलग चीजें हैं. जांच रिपोर्ट को अंतिम रुप देने के बाद उच्चाधिकारियों के पास भेजा जायेगा. जांच की रिपोर्ट के आधार पर वन विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. ‘

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola