ePaper

हेराथ की हैट्रिक, कंगारुओं को 106 पर ढेर कर श्रीलंका ने रचा इतिहास

Updated at : 05 Aug 2016 4:23 PM (IST)
विज्ञापन
हेराथ की हैट्रिक, कंगारुओं को 106 पर ढेर कर श्रीलंका ने रचा इतिहास

गाले : रंगना हेराथ की हैट्रिक के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में रिकार्ड न्यूनतम स्कोर पर आउट हो गयी, लेकिन फिर उसने वापसी करते हुए मेजबान टीम के तीन विकेट चटका लिये. मेहमान टीम पहली पारी में 106 रन पर सिमट गयी थी. दूसरे दिन लंच तक श्रीलंका ने तीन विकेट […]

विज्ञापन

गाले : रंगना हेराथ की हैट्रिक के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में रिकार्ड न्यूनतम स्कोर पर आउट हो गयी, लेकिन फिर उसने वापसी करते हुए मेजबान टीम के तीन विकेट चटका लिये. मेहमान टीम पहली पारी में 106 रन पर सिमट गयी थी. दूसरे दिन लंच तक श्रीलंका ने तीन विकेट गंवाकर 31 रन बना लिये थे. इससे श्रीलंका की ओवरआल बढ़त 206 रन की हो गयी.

सुबह के सत्र में 11 विकेट गिरे जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम दो विकेट पर 54 रन से आगे खेलते हुए श्रीलंका के खिलाफ 28 टेस्ट में अपने न्यूनतम स्कोर पर आउट हो गयी. वहीं श्रीलंका ने दूसरी पारी में तीन विकेट गंवा दिये. लंच तक कुसाल परेरा 15 रन बनाकर खेल रहे हैं और कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने खाता नहीं खोला है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola